फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on entry of three and four wheelers in shahganj due to Deepawali

Agra News: दीपावली को लेकर इस बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक, किया गया डायवर्जन

Sat, 15 Oct 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 08:00 AM IST
सार

यातायात पुलिस ने दीपावली से पहले बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब 13 दिन तक शहर के व्यस्ततम बाजार शाहगंज में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी। 

विज्ञापन
Ban on entry of three and four wheelers in shahganj due to Deepawali
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

आगरा में दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ होने लगी है। इससे बाजारों में जाम की समस्या आम है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस डायवर्जन व्यवस्था लागू करने जा रही है। शनिवार से शाहगंज, रूई की मंडी बाजार में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था 28 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिसकर्मी इसका सख्ती से पालन कराएंगे। प्रभारी एसपी यातायात सत्यजीत गुप्ता ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

इस प्रकार रहेगी व्यवस्था

- बारह खंभा रेलवे फाटक, तहसील चौराहा, भोगीपुरा चोराहा, शाहगंज चौराहा, पंचकुइयां चौराहा, स्पीड कलर लैब चौराहा, सीओडी तिराहे से कोई भी चार और तीन पहिया वाहन रूई की मंडी, शाहगंज बाजार, संगीता सिनेमा मार्र्ग और भोगीपुरा चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन

- रुई की मंडी चौराहा पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जाएगा। तीन और चार पहिया वाहनों को अन्य मार्गों से होकर निकाला जाएगा। 
- तहसील चौराहा से तीन और चार पहिया वाहन पंचकुइयां चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर जाएंगे। 
- पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
- डायवर्जन व्यवस्था 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक सुबह आठ बजे से रात दस बजे रहेगी।

ये भी पढ़ें - एटा में दहेज के लिए हत्या: ससुराल वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार, अचानक पहुंची पुलिस, जलती चिता से निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अन्य चौराहों के लिए बन रहा प्लान

शहर में राजामंडी, सिंधी बाजार, फुव्वारा, सुभाष बाजार, बोदला के लिए प्लान बनाया जा रहा है। इन बाजारों में भी रोजाना जाम की समस्या हो रही है। इनमें डायवर्जन लागू किया जा सकता है।


ये भी पढ़ें
Agra: खूबसूरत प्रवासी कुरजां पक्षियों का जत्था रुका इस गांव में, चंबल की ओर कर गए रुख, देखें फोटो
Firozabad: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, जानें हैरान करने वाली वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed