फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Woman Murdered For Dowry In etah Police Recovered Body From Burning Cheetah

एटा में दहेज के लिए हत्या: ससुराल वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार, अचानक पहुंची पुलिस, जलती चिता से निकाला शव

Fri, 14 Oct 2022 06:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 06:03 PM IST
सार

एटा  में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से शव को बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Married Woman Murdered For Dowry In etah Police Recovered Body From Burning Cheetah
जलती चिता (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के रिजोर थाना क्षेत्र के गांव सुदंरपुर में एक विवाहिता के शव को ससुराल वालों ने फूंक दिया। मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने जलती चिता से अधजले शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने को लेकर हत्या कर शव को फूंका जा रहा था। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


जिला मैनपुरी के गांव कनिकापुर दन्नाहार निवासी सुनील कुमार ने बताया 23 वर्षीय बेटी सोनम की शादी ढाई वर्ष पूर्व गांव सुंदरपुर निवासी सतेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे थे। एक लाख रुपये सहित सोने की चेन मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोग सतेंद्र की दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, जानें हैरान करने वाली वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने दी थी हत्या की सूचना

सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव फफोतू निवासी बहन सपना ने सूचना दी कि सोनम की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। सूचना के बाद बेटी के गांव पहुंचे तो देखा कि वे लोग बेटी के शव को चिता में रखकर फूंक रहे थे। पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना कि विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।

 ढाई वर्ष पूर्व हुई थी शादी

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव सुंदरपुर में बृहस्पितवार को एक महिला की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। महिला की ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयाय किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस जा पहुंची शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed