फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son attacked mother with sharp weapon in Firozabad

Firozabad: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, जानें हैरान करने वाली वजह

Fri, 14 Oct 2022 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 04:26 PM IST
सार

जिस मां ने जन्म दिया, बेटा उसी की जान का प्यासा बन गया। रात में मां की पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सरकारी ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Son attacked mother with sharp weapon in Firozabad
हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद में जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान बेटे ने मां की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता पर भी आरोपी ने हमला बोलने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने कमरे में खुद को बंदकर अपनी जान बचाई। घायल महिला को पुलिस उपचार को अस्पताल लेकर आई। यहां उसको भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन


यहां का है मामला 

मामला सिरसागंज क्षेत्र के गांव आजमाबाद अरांव का है। यहां की रहने वाली  सियादेवी की पिटाई बृहस्पतिवार रात उसके पुत्र ने कर दी। पुत्र ने महिला पर चाकू से हमला किया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पति फतेह सिंह बचाने को पहुंचे, तो आरोपी बेटे ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। फतेह सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तब तक हमलावर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: खूबसूरत प्रवासी कुरजां पक्षियों का जत्था रुका इस गांव में, चंबल की ओर कर गए रुख, देखें फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। पीड़ित फतेह सिंह का कहना है कि उसने कुछ दिन पूर्व एक जमीन का बैनामा कराया है। इसी बात को लेकर उसका पुत्र विवाद करता आ रहा है। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  Taj Mahal: ताज के 500 मीटर दायरे पर बोले पर्यटन मंत्री- हम व्यापारियों के साथ, निकालेंगे बीच का रास्ता

ये भी पढ़ें -  Etah: काले साए ने मारा है तुम्हारा पति, खतरा अब बच्चों पर, फिर तांत्रिक ने विधवा के साथ किया ये कारनामा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed