{"_id":"60ab1c2405001b4aab4b028c","slug":"ballistic-investigation-will-be-done-in-jhansi-forensic-lab-starts-from-25-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: झांसी फोरेंसिक लैब में हो सकेगी बैलेस्टिक जांच, जल्द सुलझेंगे केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: झांसी फोरेंसिक लैब में हो सकेगी बैलेस्टिक जांच, जल्द सुलझेंगे केस
Mon, 24 May 2021 08:53 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 May 2021 08:53 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अन्य जिलों में बैलेस्टिक केसों की जांच आगरा लैब में होती थी। केस अधिक होने की वजह से इन्हें पूरा होने में समय लगता है।
विज्ञापन
टेस्ट लैब सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी फोरेंसिक लैब में बैलेस्टिक केसों की जांच हो सकेगी। प्रदेश में अभी तक यह सुविधा आगरा, लखनऊ और गाजियाबाद में थी। मगर, अब 25 मई से झांसी की फोरेंसिक लैब में भी बैलेस्टिक सेक्शन शुरू हो रहा है। प्रयागराज जोन समेत अन्य जिलों के बैलेस्टिक केसों की जांच अब वहां की लैब में हो सकेगी।
विज्ञापन
केस अधिक होने से लगता है समय
आगरा फोरेंसिक लैब में विसरा, डीएनए, बैलेस्टिक, सीरोलॉजी, विस्फोटक, कंप्यूटर, साइबर क्राइम, दस्तावेज समेत अन्य जांच के लिए सेक्शन हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित अन्य जिलों में बैलेस्टिक केसों की जांच आगरा लैब में होती थी। केस अधिक होने की वजह से इन्हें पूरा होने में समय लगता है।
विज्ञापन
केसों के निस्तारण में आएगी तेजी
इस समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश की अधिकांश लैब में अब बैलेस्टिक सेक्शन बनाए गए हैं। गाजियाबाद में एक मई से बैलेस्टिक सेक्शन शुरू हो गया, जबकि 15 मई से झांसी में सीरोलाजी लैब की शुरूआत हो गई। झांसी फोरेंसिक लैब में अब 25 मई से बैलेस्टिक सेक्शन शुरू किया जा रहा है। फोरेंसिक लैब, उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर डॉ. एके मित्तल के मुताबिक, झांसी फोरेंसिक लैब में बैलैस्टिक सेक्शन 25 मई से शुरू हो रहा है। इससे केसों के निस्तारण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जेल में फिर हुई वारदात: आगरा केंद्रीय कारागार की बैरक में बंदी पर हमला, हुआ लहूलुहान
ये भी पढ़ें- हैवानियत: किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल