फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prisoner attacked in central jail agra

जेल में फिर हुई वारदात: आगरा केंद्रीय कारागार की बैरक में हमला, बंदी हुआ लहूलुहान

Mon, 24 May 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 May 2021 12:39 AM IST
सार

चित्रकूट जेल कांड के बाद आगरा की सेंट्रल जेल में एक बंदी पर हमला हुआ है। उसके सिर पर ईंट से प्रहार किया गया है। इससे वह घायल हो गया। इस वारदात को अंजाम दूसरे बंदी ने दिया। दोनों एक ही बैरक में बंद हैं।   

विज्ञापन
Prisoner attacked in central jail agra
आगरा केंद्रीय कारागार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) की बैरक में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी पर दूसरे बंदी ने सोते समय हमला बोल दिया। उसके सिर में ईंट से दो प्रहार कर दिए। इससे बंदी लहूलुहान हो गया। चीखपुकार सुनकर अन्य बंदी जाग गए। उन्होंने हमलावर को पकड़ लिया। जेल प्रशासन ने घायल बंदी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं आरोपी बंदी को हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया है। उसके खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय जेल के सर्किल नंबर चार की बैरक नंबर दो में बुलंदशहर निवासी विनीत और मथुरा निवासी जवाहर निरुद्ध हैं। दोनों हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। विनीत वर्ष 2019 और जवाहर 2018 में यहां भेजे गए थे। दो मंजिला बैरक के प्रथम तल पर उन्हें रखा गया है। 
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों के बिस्तर भी बराबर में थे। 21 मई की रात तकरीबन 1130 बजे विनीत ने जवाहर पर ईंट से हमला बोल दिया। उसके सिर में ईंट से दो बार प्रहार किए। शोरशराबा होने पर बैरक में बंदियों में अफरातफरी मच गई। अन्य बंदियों ने हमलावर बंदी विनीत को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की जानकारी पर कर्मचारी और अधिकारी आ गए। उन्होंने घायल बंदी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया। उधर, आरोपी बंदी विनीत को पकड़ लिया। घायल बंदी की हालत खतरे से बाहर है। सीसीटीवी कैमरे में बंदी हमला करते हुए नजर आ रहा है। फुटेज को सुरक्षित किया गया है। 

...तो पानी की बाल्टी में छिपाकर लाया था ईंट 
जेलर एसपी मिश्रा ने बताया कि आरोपी बंदी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह शौचालय गया था। वहां से लौटने के पानी की बाल्टी में छिपाकर ईंट का टुकड़ा लेकर आया था। उसने सिरहाने रखे लौटे में यह छिपा दिया था। उसने हमले के पीछे का कारण नहीं बताया। 

यही कहा कि वह गुस्से में आ गया था। इसलिए हमला कर दिया। बंदी विनीत और जवाहर में अच्छी मित्रता थी। दोनों एक साथ ही चाय पीते थे। साथ में खाना खाते थे। साथ ही बैठते हैं। घटना वाले दिन दोपहर में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके चलते उसने हमला बोल दिया। 

जेल में बंदियों की सुरक्षा उठे सवाल 
चित्रकूट जेल में पिछले दिनों गैंगवार हो गई थी। इसके बाद जेलों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से लगातार चेकिंग की जा रही थी। बैरकों को खंगाला गया था। बंदियों के सामान को भी चेक किया जा रहा है। इसके बावजूद बंदी बैरक में ईंट लेकर पहुंच गया। इससे हमला भी कर दिया। हालांकि बैरक में आने से पहले बंदियों की तलाशी ली जाती है। इससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।   

केंद्रीय कारागार के जेलर एसपी मिश्रा ने बताया कि सजायाफ्ता बंदी जवाहर पर हमला करने के आरोपी बंदी विनीत को हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। आरोपी बंदी के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही विवेचना पूर्ण की जाएगी। घायल बंदी की हालत में सुधार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed