{"_id":"60ab197e33f6d92d3c0a59a4","slug":"sexual-assault-with-12-year-old-girl-by-two-persons-make-video-and-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त संग मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल
Mon, 24 May 2021 08:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 24 May 2021 08:41 AM IST
सार
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आगरा: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में 12 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसे अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर दिया। विरोध पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जान से मारने की दी धमकी
सदर क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय किशोरी को एक महीने पहले मोहल्ले में रहने वाला सोनू मुखिया बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया था। वहां पहले से उसका दोस्त मुस्तफा क्वार्टर निवासी कृष्णा मौजूद था। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सोनू ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे। इस कारण किशोरी ने परिजनों को भी नहीं बताया।
दोस्तों को भेज दिया वीडियो
आरोपियों ने वीडियो को अपने दोस्तों के मोबाइल पर भी भेज दिया। किशोरी को फिर से धमका रहे थे। शुक्रवार को किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर पिता सोनू के घर पर गए। आरोप है कि सोनू ने पिता को भी जान से मारने की धमकी दे दी। शनिवार को पिता ने थाना सदर में सोनू और कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
मोबाइल की जांच
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके मोबाइल की जांच की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गुर्दा रोगियों के लिए चिकित्सक की सलाह: कोरोना के लक्षण होने पर मरीज तुरंत जांच कराएं, इन बातों का रखें ध्यान