{"_id":"5fbfe7978ebc3e9bc567ce9e","slug":"b-j-p-mainpuri-news-agr469546598","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को सत्ता से हटाने में प्रसपा की होगी अहम भूमिका: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को सत्ता से हटाने में प्रसपा की होगी अहम भूमिका: शिवपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। प्रदेश सरकार में काबिज भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने में प्रसपा अहम भूमिका निभाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा हर संभव प्रयास करते हुए भाजपा को सरकार से बेदखल कर देगी। ये बातें करहल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। हर तरफ अपराध बढ़ रहा है। किसान और मजदूर विरोधी नीतियां भी अब सबके सामने आ चुकी हैं। भाजपा पर हमलावर पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह फेल रही है। जनमानस की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, हर तरफ बस मनमानी चल रही है।
इसीलिए जनता ने बदलाव लाने का मन बनाया लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जो भी प्रदेश की सरकार बनेगी उसमें प्रसपा का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
विज्ञापन
सरकार बनने के बाद लोगों को रोजगार देने के साथ ही किसानों की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने चुनाव की तैयारियां में जुट जाने की अपील की। इसके उपरांत उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के पुत्र डॉ. ऋषि यादव के विवाह समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मुकेश यादव, अवनीश यादव, मनुराज यादव आदि मौजूद रहे।