फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Ed Joint Entrance Examination 9th August In Agra

बीएड प्रवेश परीक्षा: प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, 19 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Mon, 03 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:14 AM IST
सार

आठ और नौ अगस्त को बसें और टैक्सी भी चलेंगी।

विज्ञापन
B.Ed Joint Entrance Examination 9th August In Agra
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आगरा में नौ अगस्त को प्रस्तावित है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले के 42 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इस दौरान प्रत्येक अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। आठ और नौ अगस्त को बसें और टैक्सी भी चलेंगी।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय स्तर पर बीए प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार के मुताबिक जिले के 42 केंद्रों पर करीब 19 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। 85 पर्यवेक्षक और 21 सेंटर रिप्रेजेंटिव लगाए गए हैं। कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए सभी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 29 संक्रमित मिले, नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन घटे
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ परीक्षा कक्षों और फर्नीचर को सैनिटाइज किया जाएगा। अभ्यर्थियों का प्रवेशपत्र पास का काम करेगा। इसे दिखाने पर उन्हें रोका नहीं जाएगा, सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। 

प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आठ और नौ अगस्त को प्राइवेट और सरकारी बसों के साथ टैक्सी, टेंपो, ओला, उबर सुचारू रूप से चलेंगे।

प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता वाजपेयी ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वह परीक्षा के दौरान अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed