फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   honeymoon night bride and groom case registered for assault and harassment dowry in agra

मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...

Mon, 18 Sep 2023 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Sep 2023 10:03 AM IST
सार

आगरा के दरौली की रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसने सुहागरात पर मुझसे दूरी बना ली थी। शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने अपनी ननद को यह जानकारी दी थी। लेकिन उसकी ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
honeymoon night bride and groom case registered for assault and harassment dowry in agra
bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट इलाके के भदरौली की विवाहिता का पति नपुंसक निकला। आरोप है कि शिकायत करने पर विवाहिता के साथ ससुराल के लोगों ने अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न का किया। विवाहिता ने मामले में पुलिस को पति और ससुरार के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बा भदरौली थाना पिनाहट निवासी एक शख्स ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बीते आठ महा पूर्व उसकी पुत्री की शादी विशाल पुत्र रतीराम निवासी गली नंबर 14 राहुल विहार गाजियाबाद के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


शादी दान दहेज देकर हिंदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी। उसने अपनी हैसियत से दहेज में टीवी, फ्रिज, टेबल,अलमारी, वाशिंग मशीन, ड्रेसिंग टेबल समेत चार लाख रुपये नगद देकर कुल 10 लाख रुपये खर्च किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के दो दिन बाद ही बेटी को पता चला कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। जिसकी शिकायत बेटी ने अपनी ननद से की, इस पर वह आग बबूला हो गई। उसने अपने परिजनों को बुला लिया। 
 

पति विशाल, ससुर रतिराम, देवर बबलू, रोबिन, देवरानी नेहा, ननद सोनी ने मिलकर विवाहिता के साथ मारपीट की। साथ ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए कहा कि एक बुलेट और दो लाख रुपये मायके से लेकर आना। 

 

दहेज उत्पीड़न को लेकर लगातार बेटी के साथ ससुराल वालों ने अत्याचार करते हुए मारपीट की। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहित बेटी को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। तब से बेटी मायके में ही रह रही है।

विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed