फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boyfriend leaves married girlfriend and runs away with cash and jewelery in agra

दगाबाज प्रेमी: पति को छोड़ जिस प्रेमी संग बसाना चाहती थी दुनिया, पैसे देखकर डोल गई उसकी नीयत; आगे ये हुआ

Mon, 18 Sep 2023 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 12:48 PM IST
सार

दोस्ती और फिर प्यारे-प्यारे सपने दिखाकर विवाहिता को ऐसा जाल में फंसाया कि वो उसकी बातों में आ गई। घर से नकदी और जेवर साथ लाई, लेकिन प्रेमी का मन बदल गया। उसे अकेला छोड़ आरोपी जेवर और नकदी लेकर भाग गया। 

विज्ञापन
Boyfriend leaves married girlfriend and runs away with cash and jewelery in agra
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका को ऐसा धोखा दिया कि वो किसी से नजरें नहीं मिला पा रही है। प्रेमजाल में फंसाकर विवाहिता को लाखों के जेवर और नकदी लेकर घर छोड़ने के लिए तैयार किया। इसके बाद आरोपी युवक उसे बिजलीघर चौराहे पर छोड़कर भाग निकला। जेवर और नकदी अपने साथ ले गया। पीड़िता ने थाना सदर में छेड़खानी व अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: शिक्षक पति वॉशरूम में करता है वीडियो कॉल, फिर करता है ऐसी बातें...; पत्नी बोली- शर्म भी नहीं आती
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 
थाना सदर क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले पवन से उसकी दोस्ती हुई थी। युवक ने बीते एक जुलाई को बाहर घुमाने ले जाने के बहाने घर से बुलाया। आरोपी ने घर से जेवरात लाने के लिए भी कहा था। वो उसकी बातों में इस तरह फंस गई कि लाखों के जेवरात और 50 हजार रुपये लेकर रात 10 बजे बिजलीघर चौराहे पर पहुंची। यहां वह ऑटो से कई घंटे तक घुमाता रहा। छेड़खानी भी की।

ये भी पढ़ें -   मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...
 

अकेला छोड़कर हो गया गायब 
विवाहिता के मुताबिक, बाद में पवन ने उससे थैला ले लिया। कुछ देर में आने की कहकर गायब हो गया। वह किसी तरह मायके पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहती थी, लेकिन आरोपी युवक को सबक सिखाना जरूरी था। इंस्पेक्टर सदर नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -  अय्याश दरोगा की गंदी बात: आधी रात घर में घुस फाड़े युवती के कपडे़, ऐसे हाल में देख खौल उठा लोगों का खून और...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed