फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher's husband makes video call in washroom wife says all this has become unbearable

चरित्र पर शक: शिक्षक पति वॉशरूम में करता है वीडियो कॉल, फिर करता है ऐसी बातें...; पत्नी बोली- शर्म भी नहीं आती

Mon, 18 Sep 2023 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 12:06 PM IST
सार

परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा नोएडा के शिक्षक का मामला। पत्नी के आरोप सुनकर काउंसलर भी हैरान हैं। वहीं पति ने भी पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं।

 

विज्ञापन
Teacher's husband makes video call in washroom wife says all this has become unbearable
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नोएडा के शिक्षक पति और पत्नी का बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। दोनों के एक दूसरे के चरित्र पर शक है। लेकिन पत्नी का जो आरोप है वो सुनकर काउंसलर भी हैरान हैं। पत्नी ने कहा कि 'सर, मेरा पति जब भी घर आता है, वॉशरूम में जाकर देर तक वीडियो कॉल करता है। बेहद धीमी आवाज में बातें करता है। पूछने पर झगड़ने लगता है। उसके काॅलेज की किसी छात्रा से संंबंध हैं। उधर, पति ने पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं। मामले में समझौता नहीं होने पर उन्हें अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...

विज्ञापन

पति नोएडा में है शिक्षक 
दयालबाग क्षेत्र की युवती की शादी कमला नगर में हुई है। युवक नोएडा के एक कॉलेज में शिक्षक है। शादी को एक साल हुआ है। दोनों में एक महीने से विवाद है। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर को बताया कि पति सप्ताह में एक बार घर आता है। दो दिन रुकता है। ज्यादातर समय मोबाइल पर व्यस्त रहता है। हद तो इस बात की है कि वो वाॅशरूम में किसी को वीडियो कॉल करता है। युवती से बातचीत की आवाजें आती हैं। अपनी इस हरकत पर पति को शर्म भी नहीं आती है और जब वो पूछती है, तो झगड़ने लगता है। कई बार ऐसा हो चुका है। पति की ये हरकतें अब  बर्दाश्त के बाहर हैं। 

ये भी पढ़ें - दरिंदगी: पापा के एक्सीडेंट का झूठ बोल फंसाई युवती, फिर होटल में बारी-बारी लूटी आबरू; होमगार्ड का बेटा भी आरोपी

पति का है ये कहना 
उधर, पति का कहना था कि पत्नी बेवजह शक कर रही है। वह वॉशरूम में मोबाइल ले जाता है। इसकी वजह से वो आरोप लगा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं पति ने कहा कि पत्नी के खुद एक युवक से संबंध हैं। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद काउंसलर ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद काउंसलर ने उन्हें अगली तारीख दे दी।

ये भी पढ़ें - UP: बादशाह अकबर के समय में कैसे नापी जाती थी जमीन? जानें जरीब के बारे में; सीकरी में शुरू हुई थी ये प्रणाली
विज्ञापन

30 में से 7 में समझौता
काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को 87 जोड़ों को बुलाया गया था। इनमें से 30 में दोनों पक्ष आए। 7 में समझौते हुए। 3 में एफआईआर कराई गईं। 10 पत्रावली अन्य कारण से निस्तारित हो गईं। 57 प्रकरण में अगली तारीख दी गई। 10 मामलों में दोनों पक्ष नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed