फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atal bihari vajpayee ashes immersed in Ganga soron haripadi

सोरों हरिपदी में अटल की अस्थियां विसर्जित, 51 आचार्यों ने किया वैदिक मंत्रोच्चारण

Sat, 25 Aug 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सोरों (कासगंज)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सोरों (कासगंज) Updated Sat, 25 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee ashes immersed in Ganga soron haripadi
गंगा में अटल जी की अस्थियां विसर्जित करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को सोरों पहुंची। विधि विधान से पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरिपदी वराह घाट पर उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं। अटल अमर रहे के जयघोष के बीच लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  

विज्ञापन


अस्थि कलश के सोरों स्थित हरिपदी पर पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा, बेसिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सासंद राजवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा, यात्रा संयोजक मानवेंद्र सिंह, विधायक देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र प्रताप सिंह, ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय दुबे, डा. राधाकृष्ण दीक्षित आदि नेताओं ने अस्थि कलश का पूजन किया। 
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबागढ़ अखाड़े के सामने मंच पर अस्थि पूजन कलश का कार्यक्रम चला। इसके बाद सभी नेतागण पीएसी वोट से अस्थि कलश लेकर हरिपदी की परिक्रमा करते हुए वराह घाट पहुंचे। जहां विद्वान आचार्यों ने अस्थि विसर्जन कराया। इस दौरान अटल के नारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने को उमड़ा शहर

इससे पहले अस्थि कलश यात्रा कासगंज से गुजरी। अस्थि कलश यात्रा के पहुंचने से पहले ही शहर का माहौल अटलमय हो गया था। हर कोई उनके अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करने को आतुर नजर आ रहा था। बड़ी संख्या में आरएसएस, भाजपा, व्यापारियों व अन्य संगठनों के लोगों ने यात्रा की अगवानी करते हुए पुष्पवर्षा कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। 

सबसे पहले अस्थि कलश यात्रा नदरई पर पहुंची। यहां सदर विधायक देवेंद्र प्रताप राजपूत ने यात्रा की अगवानी की। यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। नदरई से यात्रा बाकनेर पर पहुंची। जहां भाजपा नेता गौरीशकंर शर्मा ने यात्रा की अगवानी की। अस्थि कलश पर पुष्पांजलि दी गई। 

इसके बाद यात्रा मिशन चौराहा होती हुई बिड़ला अस्पताल पहुंची जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक उमा शंकर शर्मा ने अगवानी करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। प्रभु पार्क क्षेत्र में कारोबारी सुमन अग्रवाल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed