फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arresting by police

प्रधान सहित दो महिलाएं भेजी गईं जेल

Mon, 13 Jul 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
arresting by police
प्रधान सहित दो महिलाएं भेजी जेल
विज्ञापन

विपक्षी को दुष्कर्म के मामले में झूठा फंसाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पुलिस ने सोमवार को दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर नगरिया निवासी प्रधान व दो महिलाओं को जेल भेजा। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानी की रंजिश के चलते आरोपी ने दो महिलाओं को रुपये देकर विपक्षी को जेल भेजने की साजिश रची थी। खुलासा होने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

सोमवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर नगरिया के प्रधान शैलेंद्र सिंह को कोतवाली पुलिस ने भांवत चौराहा के पास से गिरफ्तार किया था। इस बीच पकड़ी गई एक महिला ने बताया कि प्रधान ने उसे व एक अन्य महिला को प्रधानी के चुनाव में विपक्षी को फंसाने के लिए 15 हजार रुपये दिए गए हैं। 30 हजार रुपये में बात तय हुई है। उन लोगों की ओर से प्रधान के विपक्षी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया जाना था। सुबह वह लोग प्रधान के साथ दन्नाहार जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पकड़ी गई एक महिला करहल से सैक्स रैकेट के मामले में जेल भी जा चुकी है। पुलिस ने प्रधान व दोनों महिलाओं को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed