फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aprajita 100 million smiles Students Make Rangoli message to save girls

अपराजिताः छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ का संदेश

Tue, 15 Oct 2019 09:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Oct 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
aprajita 100 million smiles Students Make Rangoli message to save girls
रंगोली से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को जसराना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अपराजिता: प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर बढ़ रहे कदम, महिलाओं ने ली प्रतिबंधित पॉलिथिन हटाने की शपथ
विज्ञापन


जसराना के उच्च प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नारी के ऊपर हो रहे अत्याचार पर कटाक्ष करते हुए रंगोली बनाई। सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण का लेकर चल रहे प्रयासों को भी रंगोली के माध्यम से उकेरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दीक्षांत समारोह: बेटियों पर बरसा 'सोना', 11 पदक पाकर हरियाणा की आकांक्षा बनीं 'गोल्डन गर्ल'

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक साहब सिंह ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की प्रशंसा करते हुए छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सरिता रानी, साहब सिंह चौहान, मंजू शर्मा, आरशी, अनीता, किरन आदि का विशेष सहयोग रहा। 

भारत के नक्शे में बालिका को बनाकर बेटी बचाने का संकल्प दिलाने वाली रंगोली कक्षा सात की काजल, रागिनी, निशा एवं प्रियंका ने बनाई। वहीं भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश देने वाली रंगोली कक्षा आठ की रानी, भारती, प्रिया, मेहर, रागिनी एवं निशा ने बनाई।

ये भी पढ़ें: अपराजिताः बेटियां बोलीं हम किसी से कम नहीं, कबड्डी में दिखाया बुद्धि-शक्ति का कौशल

महिला सशक्तिकरण को प्रस्तुत करने वाली रंगोली कक्षा छह की फिरदौस, तन्नू, प्रीती, नेहा, शालिनी ने बनाई। महिला अपमान को रोकने का संदेश रंगोली के माध्यम से कक्षा सात की तनिष्का, सनोवर, हिबा एवं मुस्कान ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed