{"_id":"5d9791ab8ebc3e939e470add","slug":"aparajita-100-million-smiles-girls-play-kabaddi-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः बेटियां बोलीं हम किसी से कम नहीं, कबड्डी में दिखाया बुद्धि-शक्ति का कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः बेटियां बोलीं हम किसी से कम नहीं, कबड्डी में दिखाया बुद्धि-शक्ति का कौशल
Sat, 05 Oct 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
एटा में पुष्पादेवी गर्ल्स कालेज में हुआ अपराजिता के तहत कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों तक सीमित रहने वाले खेल कबड्डी में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर नारी सशक्तीकरण का प्रमाण दिया। बुद्धि व शक्ति के इस प्रदर्शन में दर्शकों ने बेटियों के जज्बे को सलाम किया। उत्साहित छात्राओं ने कहा कि अब हम किसी से कम नहीं।
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को गांधी मार्केट स्थित पुष्पादेवी गर्ल्स कालेज में छात्राओं की रानी लक्ष्मीबाई एवं अहिल्याबाई टीम ने कबड्डी खेलकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हर प्वाइंट पर चहक रही बेटियां वी आर एनफ जैसे जोशीले नारे लगा रही थीं।
बेटियों के महत्व को बताते हुए प्राचार्य डॉ. रिचा यादव ने कहा कि बढ़ रही जागरूकता के साथ समाज बेटियों के प्रति लोगों का नजरिया बदल रहा है। अमर उजाला की अपराजिता पहल सोने में सुहागा बन रही है। सचिव डॉ. संजय यादव ने छात्राओं को सुरक्षा का संकल्प दिलवाया।

समाज में बेटियां का दर्जा बढ़ा है। अब वेटियों को किसी से कम नहीं माना जा रहा। बेटियों को भी अधिकार मिलने लगे हैं। आज बेटियां किसी से कम नहीं हैं।
-रिचा, छात्रा
अमर उजाला के अपराजिता अभियान से हम बेटियों में आत्म विश्वास बढ़ा है। हमें अपनी शक्ति एवं क्षमताओं का अहसास हो रहा है। -दीप्ति, छात्रा
अपराजिता अभियान का असर केवल शहरी छात्राओं महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। इससे महिलाओं की स्थिति में भी बदलाव आ रहा है। -प्रियंका, छात्रा
हर क्षेत्र में नाम कमा रही बेटियों के हौसले ऐसे आयोजनों से और बढ़ रहे हैं। अब वे किसी भी काम को असंभव नहीं मान रहीं। -पूजा, छात्रा

ये भी बोलीं बेटियां
कबड्डी में प्रदर्शन करने वाली करिश्मा, संध्या, शिवा, निधि आदि का कहना है कि खिलाड़ी बेटियों को जिले में सुविधाएं एवं प्रोत्साहन नहीं मिल रहा। इसके चलते वे चाहकर भी ऊपर नहीं पहुंच पा रहीं। शालू, शिवानी, मानसी, संगीता, नेहा कहती हैं कि जागरूकता के अभाव में ग्रामीण अभिभावक बेटियों को लेकर आशंकित रहते हैं। सुविधा एवं सुरक्षा से इनके डर को दूर किया जा सकता है।