{"_id":"5da41fde8ebc3e93ca6f9283","slug":"aprajita-100-million-smiles-women-took-oath-to-remove-banned-polythene","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर बढ़ रहे कदम, महिलाओं ने ली प्रतिबंधित पॉलिथिन हटाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर बढ़ रहे कदम, महिलाओं ने ली प्रतिबंधित पॉलिथिन हटाने की शपथ
Mon, 14 Oct 2019 12:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के तहत महिलाओं ने ली प्रतिबंधित पॉलिथिन हटाने की शपथ
- फोटो : अमर उजाला
घिरोर में अपराजिता अभियान के तहत रविवार को गांव नगला भूड़ में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गांव की महिलाओं को प्लास्टिक मुक्त भारत की जानकारी दी गई। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। महिलाओं ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में माया देवी ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण के कारण बीमारियां फैल रहीं हैं। पहले लोग दिन रात काम करते थे और बीमार नहीं होते थे। अब आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं। कहीं न कहीं इसके लिए आसपास फैली गंदगी भी बड़ा कारण है। प्लास्टिक कचरा सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है।

Trending Videos
रीना देवी ने कहा कि प्रदूषण समाज के लिए अभिशॉप है। इससे मुक्ति के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। उर्मिला देवी ने कहा कि पॉलिथीन पर सरकार ने रोक लगा दी है, लेकिन इसके बाद भी लोग पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। यह समाज के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम प्रतिबंधित पॉलिथीन देश और समाजहित में बहिष्कार करें।
इस दौरान घर-घर जाकर पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण रक्षा के लिए महिलाओं ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ ली।
इसमें सभी ने पॉलिथीन अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार का सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर ओमश्री, पार्वती देवी, शरबती देवी, ओमवती, उर्मिला देवी, सुमन देवी, शशि देवी, भगवान देवी, हरिप्यारी, लक्ष्मी, शशि देवी आदि मौजूद रहीं