{"_id":"64a06c77f494654f7105dd77","slug":"an-innocent-was-found-crying-in-taj-mahal-in-agra-police-has-sent-it-to-children-home-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजमहल में रोता मिला मासूम, पुलिस ने भेजा बालगृह, सीसीटीवी से माता-पिता की खोज में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजमहल में रोता मिला मासूम, पुलिस ने भेजा बालगृह, सीसीटीवी से माता-पिता की खोज में जुटी पुलिस
Sat, 01 Jul 2023 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:42 PM IST
सार
आगरा में ताजमहल में एक मासूम रोता हुआ मिला। पुलिस ने उसे बालगृह भेजा है। सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरे जांच करके पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह बच्चा किसका है।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल परिसर में शनिवार शाम को चार साल का मासूम रोता हुआ मिला। सीआईएसएफ के जवानों को परिसर बंद करते समय वह मकबरे में मिला। बच्चे को ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां से उसे बालगृह भेजा गया है।
विज्ञापन
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि शाम 7:30 बजे के करीब जब ताजमहल परिसर को बंद करने के लिए पर्यटकों को निकाला जा रहा था, तभी करीब चार साल का बालक रोता मिला। वह नाम-पता कुछ नहीं बता सका। अनुमान है कि किसी पर्यटक का बच्चा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
बच्चे को ताजगंज पुलिस को सौंपा गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि बच्चे के माता-पिता की तलाश के लिए ताजमहल के कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे। फिलहाल उसे बालगृह में भेजा गया है।