फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agriculture Minister Narendra Singh Tomar Says Modi government took forward the work shown by Atal Bihari Vaj

Agra: बटेश्वर किसान मेले में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री- मोदी सरकार ने अटल के काम और दिखाए रास्ते को आगे बढ़ाया

Mon, 26 Dec 2022 12:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 12:26 AM IST
सार

बटेश्वर किसान मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अटल जी के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Agriculture Minister Narendra Singh Tomar Says Modi government took forward the work shown by Atal Bihari Vaj
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बटेश्वर के किसान मेले में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अटलजी के काम और बताए रास्ते को आगे बढ़ाकर मोदी सरकार ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। गांव, गरीब और किसान के कल्याण को ढेरों योजना चलाई हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में नैनो यूरिया, माइक्रो इरीगेशन की दिशा में बेहतर काम हुआ है। योगी के नेतृत्व में बिजली की आपूर्ति सुधरी है। इससे पहले उन्होंने फीता काटकर कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण किया। बाह के कारोबारी विष्णु पेंगोरिया ने चांदी की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

तिलहन और दलहन का रकबा बढ़ा 

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इस बार प्रदेश तिलहन और दलहन के उत्पादन में रिकॉर्ड बनाएगा। दो लाख हेक्टेयर में तिलहन और एक लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती हो रही है। किसानों को इस बार सरसों बीज के पांच लाख मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। फसल खेतों में लहलहा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि देश में बड़ी मात्रा में दलहन और तिलहन का आयात हो रहा है। विदेशों से आयात कम हो और यूपी से दोनों खाद्य पदार्थों की भरपाई हो, इस दिशा में प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहित किया गया है। इस बार दलहन और तिलहन की पैदावार बढ़िया रहने की संभावना है। 

विधायक ने मांगा पक्का पुल 

पिछले साल प्रदेश सरकार ने चंबल नदी के केंजरा घाट पर एमपी और यूपी के बीच पांटून पुल बनवाया था। विधायक पक्षालिका सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से पक्के पुल की निर्माण की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed