फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Theft: Miscreants Use Oil Leak Trick to Steal Handbag from Car

UP: 'आपकी कार से तेल टपक रहा है', पलक झपकते ही बैग ले उड़ा शातिर; फिर से सक्रिय हुए इस गैंग से रहें सावधान

Thu, 23 Apr 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 09:34 AM IST
सार

आगरा के रामबाग क्षेत्र में शातिर चोरों ने तेल टपकने का झांसा देकर कार सवार परिवार का ध्यान भटकाया और हैंडबैग चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Agra Theft: Miscreants Use Oil Leak Trick to Steal Handbag from Car
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दिनदहाड़े शातिर चोरों ने एक कार सवार परिवार को निशाना बनाते हुए हैंडबैग चोरी कर लिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया निवासी गोपाल वर्मा सोमवार को अपनी पत्नी मुस्कान और बेटे निशांत के साथ वैगनर कार से सीतानगर स्थित ससुराल जा रहे थे। रामबाग चौराहे पर कृष्णा स्वीट्स के पास मिठाई लेने के लिए उन्होंने कार रोकी। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और कार से तेल टपकने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर दिया। इस पर गोपाल वर्मा कार से उतरकर बोनट खोलकर जांच करने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मौका पाकर दूसरा शातिर कार की पिछली सीट पर रखा हैंडबैग चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि बैग में वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की चेन और कानों के टॉप्स रखे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed