इसलिए फिसली रैंकिंग: महाप्रबंधक मौके पर पहुंचे तो हुआ वबाग के झूठ का खुलासा, आगरा में दिखी सीवर सफाई की समस्या
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में आगरा शहर ही नहीं, नगर पंचायत व नगर पालिका की स्वच्छता रैंकिंग में रिकार्ड गिरावट आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुराना वीडियो बताकर उफनते सीवर की शिकायतों को दरकिनार कर रही चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग के अधिकारियों के झूठ का खुलासा तब हो गया, तब गुदड़ी मंसूर खां में पार्षदों की शिकायत पर जलकल महाप्रबंधक मौके पर पहुंच गए। पीपलमंडी के पार्षद रवि बिहारी माथुर और मोती कटरा के पार्षद राकेश जैन 15 दिनों से वबाग और जलकल महाप्रबंधक से अपने घर के सामने सीवर उफनने की शिकायतें कर रहे थे, लेकिन वीए टेक वबाग ने शिकायतों को दूर नहीं किया। पार्षद शिकायत करते तो जीएम को बताते कि पुराना वीडियो है। अब सीवर साफ कर दिया गया है। कोई समस्या नहीं है। सोमवार को दोनों पार्षदों ने जीएम जलकल आरएस यादव से शिकायत की तो वह तुरंत कार से गुदड़ी मंसूर खां पहुंच गए। उन्हें वहां सीवर उफनता हुआ और सड़क पर बहता हुआ मिला। महाप्रबंधक ने मौके पर ही वबाग के नेटवर्क मैनेजर तनवीर शर्मा को बुलाया और फटकार लगाई। वबाग के अधिकारियों ने जीएम को बताया कि लाइन आगे से चोक पड़ी है, इसलिए सीवर उफना है। इसे साफ करने में समय लग जाएगा। जीएम ने मंगलवार से मशीन मंगाकर पूरी लाइन की सफाई के निर्देश दिए।
वबाग के झूठ की इंतिहा है। पार्षद 15 दिनों से शिकायत कर रहे हैं, पर उसे झुठला रहे हैं। सोमवार को महाप्रबंधक ने अपनी आंखों से सीवर उफनते हुए देख लिया। इस तरह से कंपनी के कर्मचारी आम लोगों की शिकायतों को हवा में उड़ा रहे हैं। फर्जी तरीके से निस्तारण दिखा रहे हैं, पर सड़कों पर सीवर उफन रहा है। रवि बिहारी माथुर, पार्षद
पार्षदों की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मैने मौके पर जाकर स्थिति देखी है। सीवर सफाई के लिए वबाग की टीम को मौके पर बुलाया और उन्हें चोक लाइन की सफाई के लिए कहा है। शिकायतों के निस्तारण में कंपनी को गंभीरता बरतनी चाहिए। आरएस यादव, महाप्रबंधक
आगरा: रैंकिंग में 54 पायदान की गिरावट फिर भी पहले नंबर पर दयालबाग, दूसरे नंबर पर अछनेरा