फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drop of 54 places in the ranking of Dayalbagh in agra

आगरा: रैंकिंग में 54 पायदान की गिरावट फिर भी पहले नंबर पर दयालबाग, दूसरे नंबर पर अछनेरा

Sun, 21 Nov 2021 11:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Nov 2021 11:47 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में आगरा शहर ही नहीं, नगर पंचायत व नगर पालिका की स्वच्छता रैंकिंग में रिकार्ड गिरावट आई है। दयालबाग नगर पंचायत की रैंकिंग में 54 स्थान की गिरावट आई है। फिर भी 12 नगर निकायों में दयालबाग की प्रदेश में 66वीं रैंक के साथ आगरा में पहले नंबर पर काबिज है।

विज्ञापन
drop of 54 places in the ranking of Dayalbagh in agra
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में 12 नगर निकाय हैं। जिनमें 10 निकायों की आबादी 25 हजार से कम है। शमसाबाद और फतेहपुर सीकरी नगर पालिका की आबादी 25 हजार से अधिक है। शनिवार को जारी स्वच्छता रैकिंग में दयालबाग नगर पंचायत की रैंकिंग 2020 की अपेक्षा 54 स्थान घट गई है। 2020 में दयालबाग आठवें स्थान पर था जिसे इस बार 66वां स्थान मिला है। फिर भी आगरा में पहले नंबर पर काबिज है।

विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन के मुताबिक अछनेरा नगर निकाय को आगरा में दूसरा स्थान मिला है। अछनेरा की रैंकिंग 203 स्थान बढ़ोतरी हुई है। 2020 में अछनेरा की रैकिंग 296 थी, जो इस बार 93 आई है। इसके अलावा स्वामी नगर पंचायत की रैंकिंग में रिकार्ड गिरावट आई है। 2020 में स्वामीबाग की रैंकिंग दसवीं थी जो इस बार 209 पहुंच गई।
विज्ञापन


निकायों की रैकिंग
- दयालबाग-66
- अछनेरा- 93
- शमसाबाद- 106
- सीकरी- 159
- स्वामीबाग- 209
- किरावली- 269
- पिनाहट- 296
- एत्मादपुर- 306
- बाह- 360
- फतेहाबाद- 454
- खेरागढ़- 466
- जगनेर- 538

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed