फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Sadar Police Arrests Street Light Stolen Gang

आगरा: सुबह होने से पहले चुरा लेते थे ‘रात का उजाला’, पुलिस ने पकड़ा स्ट्रीट लाइट चोर गिरोह

Tue, 14 Sep 2021 07:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Sep 2021 07:50 AM IST
सार

थाना सदर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी तीन महीने से लाइटें चोरी कर रहे हैं। अब तक करीब 70 लाइटें चोरी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा फतेहाबाद और माल रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें चोरी हुई हैं।

विज्ञापन
Agra Sadar Police Arrests Street Light Stolen Gang
आगरा: पुलिस ने पकड़े स्ट्रीट लाइट चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में स्ट्रीट लाइटें चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को सदर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी दिन में रैकी करते थे और तड़के चार से पांच बजे के बीच चोरी को अंजाम देते थे। आरोपी स्ट्रीट लाइटें कबाड़ियों को बेचते थे।

विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह स्ट्रीट लाइट चोरी कर बेचता है। रविवार को पुलिस ने टीम लगाकर गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें पुरानी मंडी मोहल्ला निवासी सनी राठौर, सनी दीक्षित उर्फ बिहारी और गुम्मट निवासी विनोद हैं। सनी मूलरूप से औरैया का रहने वाला है। यहां किराए पर कमरा लेकर रहता है। उनके पास से तीन एलईडी लाइटें, 11 हत्थे एल्युमीनियम, छह प्लेट स्टील, तीन लाइटाें के पार्ट, तीन गोल्डन कलर कैप बरामद की गईं।
विज्ञापन


500 में बेचते थे पांच हजार की लाइट 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिस स्थान पर लाइट चोरी करनी होती थी वहां तड़के चार बजे पहुंचते थे। इस समय पुलिस की गश्त भी कम हो जाती है। अपने साथ एक सीढ़ी भी रखते थे। यदि कोई व्यक्ति टोकता है तो उससे कहते थे लाइट सही करने आए हैं। पुरानी लाइट हटाकर नई लगाएंगे। इसके बाद चोरी की गई लाइट को ताजगंज क्षेत्र के कबाड़ियों को बेचते थे। पांच हजार की लाइट 500 से एक हजार रुपये में बिक जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी मार्ग पर सबसे अधिक चोरी
थाना सदर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी तीन महीने से लाइटें चोरी कर रहे हैं। अब तक करीब 70 लाइटें चोरी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा फतेहाबाद और माल रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें चोरी हुई हैं। मोहल्ले और गलियों में भी घूमते थे। आशंका है कि संबंधित विभाग के कर्मचारी स्ट्रीट लाइटें चोरी होने का मामला छिपा लेते थे। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी की जाएगी। 
ये भी पढ़ें:
राधाष्टमी: राधारानी के जन्मोत्सव पर झूम उठी बृषभान नगरी बरसाना, श्रद्धालुओं ने उपहार लुटाए

आगरा: महिला सिपाही को इस्तीफे संग डेढ़ लाख रुपये के भुगतान का नोटिस, कहा-मौका मिला तो आजमा सकती हूं मॉडलिंग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed