{"_id":"67283f2d03ce7226090517aa","slug":"iranian-tourist-offered-namaz-at-taj-mahal-then-apologized-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के पास धर्मस्थल पर ईरानी पर्यटक ने अदा की नमाज, फिर मांगी माफी...कहा ये बात पता नहीं थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के पास धर्मस्थल पर ईरानी पर्यटक ने अदा की नमाज, फिर मांगी माफी...कहा ये बात पता नहीं थी
Mon, 04 Nov 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:57 AM IST
सार
ईरान के पर्यटक ने ताजमहल के पास एक धर्मस्थल पर नमाज अदा की। इसके बाद उसने माफी भी मांगी कि ये सब भूल से हुआ। इस संबंध में ताजगंज पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित एक धर्मस्थल में ईरान के पर्यटक के नमाज अदा करने के बाद माफी मांगने का वीडियो वायरल हुआ है।
ईरान का पर्यटक और उसके साथ मौजूद महिला वीडियो में अपना परिचय देते हैं। इसके बाद ईरान का पर्यटक बताता है कि वह प्रेयर (नमाज) करने के लिए जगह तलाश रहे थे लेकिन ऐसा कोई स्थान आसपास नहीं मिला। धर्मस्थल का दरवाजा खुला था, वहां कोई नहीं था। उन्होंने यहां प्रेयर कर ली। बाद में कुछ लोगों ने मना किया।
पर्यटक ने भूलवश ऐसा करने की बात कही है। कहा है कि उसे नहीं पता था कि वह एक धर्मस्थल है। साथ ही इसके लिए माफी मांगी है। हालांकि इस संबंध में ताजगंज पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।