फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Rural Corona Vaccine Drive People Came For Vaccine 25 Thousend Get In 24 Hours

कीर्तिमान: आगरा में टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह, 24 घंटे में 25,626 लोगों ने पहना सुरक्षा कवच

Fri, 25 Jun 2021 11:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Jun 2021 11:03 AM IST
सार

तीसरी लहर से बचाव के लिए गांव-गांव जागरूकता बढ़ रही है। फिलहाल जिले में पांच ब्लॉक में 200 गांव चिह्नित किए हैं, जहां घर के नजदीक ही 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Agra Rural Corona Vaccine Drive People Came For Vaccine 25 Thousend Get In 24 Hours
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह अब कीर्तिमान में बदल रहा है। प्रदेश में फतेहाबाद ब्लॉक के चार गांव में 100फीसद टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया। गुरुवार को 24 घंटे में सर्वाधिक 25626 लोगों ने सुरक्षा कवच पहनकर एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगवाने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। टीकाकरण शुरू होने के बाद यह एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का आंकड़ा है।

विज्ञापन


तीसरी लहर से बचाव के लिए गांव-गांव जागरूकता बढ़ रही है। फिलहाल जिले में पांच ब्लॉक में 200 गांव चिह्नित किए हैं, जहां घर के नजदीक ही 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने बताया कि जिस दिन से टीकाकरण शुरू हुआ है एक दिन में सबसे ज्यादा 25626 लोगों को टीका लगाने का गुरुवार को रिकार्ड बना है। उन्होंने कहा, टीकाकरण के लिए युद्ध स्तर पर गांव-गांव जागरूकता मुहिम रंग ला रही है। ग्रामीणों में भ्रांतियां दूर होने से टीकाकरण के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन

  
जल्द 50 हजार होगा आंकड़ा
अधिक से अधिक ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मनरेगा, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र, निगरानी समिति आदि सभी संगठन व स्वयं सहायता समूह जन जागरूकता में जुटे हुए हैं। जल्द हम एक दिन में 50 हजार टीके लगाने का रिकार्ड बनाएंगे। तीसरी लहर से बचने के लिए टीका बेहद जरूरी है। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद ब्लॉक बना नजीर
जिले में फतेहाबाद ब्लॉक नजीर बन गया है। यहां बिचौला, रसूलपुर, गढ़ी उदयराज और पलिया कृपाल ग्राम पंचायत में 18 वर्ष से अधिक आयु के 100 फीसदी लोग टीका लगवा चुके हैं। इनके अलावा 10 गांव ऐसे हैं जहां 70 से 80 फीसदी तक टीकाकरण हो चुका है। बीडीओ मंगल यादव ने बताया कि फतेहाबाद ब्लॉक जिले में सबसे पहले 100 फीसदी टीकाकरण कराने वाले ब्लॉक बनेगा। ब्लॉक में 70 पंचायत हैं। 
 

ये भी पढ़ें: 
फोन पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल: आगरा में युवती को बेहोश कर रचाई शादी, फोटो और वीडियो किए वायरल, मांगे 40 लाख

आगरा: सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी, घर से शादी के लिए निकले थे मामा-भांजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed