{"_id":"60d564df8ebc3e32ba1736f3","slug":"friend-ship-on-phone-with-girl-marriege-in-agra-now-demand-for-40-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल: आगरा में युवती को बेहोश कर रचाई शादी, फोटो और वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल: आगरा में युवती को बेहोश कर रचाई शादी, फोटो और वीडियो किए वायरल
Fri, 25 Jun 2021 10:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:38 AM IST
सार
आरोप है कि दोस्त ने बेहोश कर शादी का नाटक किया। उसके फोटो और वीडियो बना लिए और चेन्नई भी ले गया। बाद में 40 लाख रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल कर दिए।
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा में एक युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोस्त ने बेहोश कर शादी का नाटक किया। उसके फोटो और वीडियो बना लिए और चेन्नई भी ले गया। बाद में 40 लाख रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। इस कारण उसका दूसरे युवक से रिश्ता टूट गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती खातीपाड़ा, लोहामंडी निवासी अभिषेक यादव से थी। दोनों साथ-साथ एक ही स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ते थे। दोनों फोन पर बात करते थे। पांच अप्रैल को अभिषेक ने मिलने के लिए बुलाया। कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे होश नहीं रहा। होश में आने पर वह अभिषेक के घर पर थी। अभिषेक ने कहा कि हमने शादी कर ली है। उसने फोटो और वीडियो भी दिखाए। यह भी कहा कि शादी का रजिस्ट्रेशन करा दिया है। अपने मां-बाप से भी मिलवाया। वह घबरा गई।
विज्ञापन
दो दिन बाद चेन्नई ले गया, जहां काफी डराया। उसे जान से मारने की धमकी दी। ठीक से होश में आने पर युवती ने अपने पिता से बात की। उन्होंने किसी तरह घर आने के लिए कहा। वह अभिषेक की हां मिलाती रही। इसके बाद वो उसे एक दिन बाद ही आगरा ले आया। तब वो घर पहुंची। युवती के दादा और दादी की कोरोना से मृत्यु हो गई थी। इस कारण वो पुलिस के पास शिकायत करने नहीं गई। आरोपी उससे 40 लाख रुपयों की मांग करने लगा। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती रजिस्ट्रार आफिस गई। यहां पर अपना पक्ष रखा, शादी का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा दिया।
विज्ञापन
इसका पता चलने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती की शादी परिजनों ने एक युवक से तय कर दी थी। मगर, फोटो और वीडियो वायरल होने से शादी टूट गई। अब भी आरोपी रुपयों की मांग कर रहा है। युवक का साथ उसके माता-पिता भी दे रहे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि अपहरण, छेड़छाड़, जहरखुरानी और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
आगरा: सड़क किनारे गड्ढे में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी, घर से शादी के लिए निकले थे मामा-भांजा