{"_id":"6814704e80004eff9e0c32ff","slug":"another-youth-shot-on-sikandra-bodla-road-second-incident-in-10-days-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा से आए हमलावर; इस रोड पर 10 दिन में दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा से आए हमलावर; इस रोड पर 10 दिन में दूसरी वारदात
Fri, 02 May 2025 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 12:42 PM IST
सार
सिकंदरा बोदला रोड पर बाइक सवारों ने 60 वर्षीय स्वर्णकार को गोली मार दी। लूट के दौरान स्वर्णकार बदमाशों से भिड़ गए। विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
आगरा में दिनदहाड़े स्वर्णकार की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इस दौरान सराफ भी बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने तमंचे से सराफ को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सराफ को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामा एंक्लेव निवासी योगेश चौधरी की कारगिल चौराहे के पास बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सुबह 10:00 बजे उनके कर्मचारी रेनू ने दुकान खोली थी। इसके 15 मिनट बाद ही दो नकाबपोश बदमाश मौके पर आ गए। कर्मचारी रेनू को तमंचा दिखाकर बैग में सोने चांदी के जेवरात रखकर भागने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान दुकान मालिक योगेश चौधरी आ गए। उन्होंने बदमाशों को टोक दिया। इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली मार दी। इसके बाद एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
