{"_id":"605d8ab2b9eef8178e314829","slug":"agra-mayor-naveen-jain-will-start-campaign-for-clean-and-pollution-free-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दो अप्रैल से बंधेगी ‘उम्मीद बदलाव की, शुद्ध आबोहवा की’ मेयर नवीन जैन शुरू करेंगे जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दो अप्रैल से बंधेगी ‘उम्मीद बदलाव की, शुद्ध आबोहवा की’ मेयर नवीन जैन शुरू करेंगे जनजागरण अभियान
Fri, 26 Mar 2021 12:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:48 PM IST
सार
- एक महीने तक ये होंगे जतन
- खुदाई पर खेद, छिड़काव का मरहम
विज्ञापन
आगरा के मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार ताजनगरी में 2 अप्रैल से 2 मई तक ‘उम्मीद बदलाव की, शुद्ध आबोहवा की’ अभियान शुरू किया जाएगा। मेयर शहर के सभी 100 वार्डों के पार्षदों के साथ एक महीने के इस अभियान में लोगों को धूल नियंत्रण करने और प्रदूषण कम करने में सहयोग करने के लिए जागरूक करेंगे। सरकारी और सामाजिक सहयोग के जरिए इस अभियान को चलाया जाएगा।
मेयर नवीन जैन ने बताया कि ‘उम्मीद बदलाव की, शुद्ध आबोहवा की’ अभियान दो अप्रैल से शुरू होगा। एक महीने तक नगर निगम प्रशासन, सभी 100 वार्डों के पार्षद, समाजसेवी, व्यापारिक संस्थाओं को साथ लिया जाएगा। लोगों को जागरूक करेंगे कि अपने घर के आसपास प्रदूषण न करें। कचरा न जलाएं, पौधों पर छिड़काव करते रहें।
युवक पर तेजाब से हमला: सेहरा बंधने से पहले भाई की लाश देखकर फूट-फूटकर रोईं पांच बहनें, 28 अप्रैल को थी शादी
विज्ञापन
एक महीने तक ये होंगे जतन
मौनव्रत: 2 अप्रैल को मेयर मौनव्रत रखेंगे। एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब पर कार्यक्रम में इस व्रत के जरिए प्रदूषण के खिलाफ युद्ध की शुरुआत का संदेश दिया जाएगा।
साथी हाथ बढ़ाना: 7 से 12 अप्रैल तक ‘लाल बत्ती ऑन, इंजन ऑफ’ के नारे के साथ शहर के ट्रैफिक सिग्नल वाले चौराहों पर वाहन चालकों से अपील की जाएगी कि रेड लाइट होने पर इंजन बंद कर दें।

धूल की धुलाई : डॉ. आंबेडकर जयंती पर 14 से 20 अप्रैल तक सड़क किनारे, डिवाइडरों पर लगे पेड़-पौधों की धुलाई की जाएगी ताकि धूल की परत हटे और पौधे प्रदूषित वायु को शुद्ध कर अच्छी हवा दे पाएं।
खुदाई पर खेद, छिड़काव का मरहम: जिन जगहों पर पानी, सीवर लाइन के लिए खोदाई की गई, वहां नगर निगम के साथ आम लोगों से पानी का छिड़काव करने की अपील होगी। लोग अपने घर के सामने और निगम सड़कों, गलियों में छिड़काव करेगा।
पर्यावरण विमर्श: अंतिम चरण में 28 अप्रैल से 2 मई तक 100 वार्डों में पार्षदों की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण एवं विचार गोष्ठी होगी, जिसमें 100 लोग पर्यावरण प्रहरी के रूप में तय किए जाएंगे, शपथ लेंगे।
लोग जागरूक होंगे तो प्रदूषण से जंग जीत लेंगे
हम अपने बच्चों को वैसा हरा-भरा, स्वच्छ पर्यावरण दें जैसा हमें बचपन में मिला था। दो अप्रैल से एक महीने तक धूल हटाने, खोदाई वाली जगहों से धूल नियंत्रण समेत कई उपाय करेंगे। समाज के लोग जागरूक होंगे तो आगरा प्रदूषण के खिलाफ जंग जीत लेगा। -नवीन जैन, मेयर
पौधों, फुटपाथ की धुलाई करेंगे
धूल नियंत्रण और प्रदूषण के खिलाफ नगर निगम इस अभियान के दौरान पौधों, सड़कों, फुटपाथ की धुलाई कराएगा। जिन फुटपाथों पर धूल जमा है, वहां से हटवाएंगे, नगर निगम के पास स्प्रिंकलर हैं, उनका उपयोग करेंगे। -निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त