फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में भाजपा विधायक का स्वागत, 15 किमी लंबा जुलूस...40 गाड़ियां, पुलिस के सामने कानून की उड़ीं धज्जियां

Mon, 20 Jul 2020 10:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Agra Lockdown News: BJP workers violated lockdown for welcome of MLA
विधायक के स्वागत में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 55 घंटे के लॉकडाउन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कायदे-कानून की धज्जियां उड़ी दीं। भाजपा विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक बनने के बाद रविवार को लखनऊ से लौटे दक्षिण क्षेत्र से विधायक योगेंद्र उपाध्याय के स्वागत के लिए भाजपाई लॉकडाउन का उल्लंघन कर पहुंचे। 15 किमी लंबा जुलूस निकाला गया, जिसमें 40 गाड़ियों का काफिला था। इस दौरान भाजपाई नियम-कानून सब भूले बैठे। यहां तक कि कोरोना महामारी के प्रकोप से भी बेखर दिखाई दिए। पुलिसवाले भी मूकदर्शन बने रहे। 

Agra Lockdown News: BJP workers violated lockdown for welcome of MLA
लॉकडाउन का उल्लंघन कर विधायक का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधान मंडल दल के मुख्य सचेतक बने विधायक योगेंद्र उपाध्याय का रविवार को लॉकडाउन में फतेहाबाद रोड से जयपुर हाउस तक स्वागत किया गया। हर एक किमी पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। इसमें भी भीड़ उमड़ी। विधायक चार बजे आगरा पहुंचे, जबकि कार्यकर्ता इससे एक घंटा पहले ही आ गए थे। लॉकडाउन का उल्लंघन तो हुआ ही, सामाजिक दूरी की धज्जियां भी उड़ीं। कई कार्यकर्ता बिना मास्क लगाकर ही विधायक के स्वागत में पहुंचे थे।  

Agra Lockdown News: BJP workers violated lockdown for welcome of MLA
लॉकडाउन का उल्लंघन कर विधायक का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
योगेंद्र उपाध्याय का स्वागत करने वालों में दो विधायक, 15 पार्षद और भाजपा के शहर में 21 मंडलों के अध्यक्ष पहुंचे थे। सिलसिला फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा से शाम चार बजे शुरू हुआ। यहां से विधायक जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय और फिर माधव भवन स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल, महानगर भानु महाजन, पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Lockdown News: BJP workers violated lockdown for welcome of MLA
विधायक के स्वागत में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे स्वागत के लिए न आएं, लॉकडाउन का पालन करें। इसके लिए पत्र भी जारी किया था। इतना ही नहीं, जब कई लोग पूछ रहे थे कि वह लखनऊ से कब वापस आएंगे, तब उनसे रविवार की जगह सोमवार बता दिया था। इसके बावजूद जब लोग पहुंच गए तो सामाजिक दूरी का पालन कराया। गाड़ियों के बीच दूरी बनाए रखी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लॉकडाउन का पालन करें और मास्क अवश्य पहनें।
विज्ञापन
Agra Lockdown News: BJP workers violated lockdown for welcome of MLA
विधायक के स्वागत में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
पांच नियमों का उल्लंघन
1. लॉकडाउन में जुलूस न निकालने, सभा न करने के सीएम के निर्देश का उल्लंघन
2. घर से बाहर न निकलने के प्रशासन के आदेश का उल्लंघन
3. सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश का उल्लंघन
4. मास्क लगाने के आदेश का उल्लंघन
5. बिना अनुमति स्वागत कार्यक्रम न करने के प्रशासन के आदेश का उल्लंघन। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed