फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Administration Alert on Citizenship Amendment Act 2019

नागरिकता संशोधन कानूनः सुलहकुल की नगरी में सेक्टर स्कीम लागू, सुरक्षा की यह हैं तैयारियां

Wed, 18 Dec 2019 03:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Dec 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Agra Administration Alert on Citizenship Amendment Act 2019
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बैठक के दौरान - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल के मद्देनजर डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी बबलू कुमार ने मुस्लिम संगठनों के साथ मीटिंग कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। मीटिंग एसएसपी कैंप कार्यालय में आयोजित की गई।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि सुलहकुल की नगरी की पहचान सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे से है। इसे बनाए रखना है। मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यहां कोई दिक्कत आने वाली नहीं है। इससे पूर्व एसएसपी ने 112 का प्रशिक्षण ले चुके पुलिसकर्मियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
विज्ञापन


जिले में भी सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। शहर में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगा दी गई हैं। सभी उपजिलाधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया। कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति फोन नंबर 2260550 नंबर पर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्थी के अनुसार, छह दिसंबर को शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत 15 दिसंबर के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटियां लगाई गई थीं, वह अगले आदेश तक जारी रहेंगी। संबंधित मजिस्ट्रेट अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे।

नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक जसवंत सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनकी निगरानी में कंट्रोल रूम कार्य करेगा। साथ ही मजिस्ट्रेटों से समन्वय करेंगे। किसी प्रकार की सूचना आने पर मोबाइल नंबर 9454417659 और 9454401007 पर प्रेषित करनी होगी। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले की सभी छह तहसीलों के एसडीएम की भी जिम्मेदारी तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed