{"_id":"6478d9286569136e25014b68","slug":"advocate-ran-away-from-bee-attack-mainpuri-news-c-25-1-177182-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तहसील में आई ऐसी आफत: कुर्सियां छोड़कर भागे अधिवक्ता, मुवक्किलों को भी लगानी पड़ी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में आई ऐसी आफत: कुर्सियां छोड़कर भागे अधिवक्ता, मुवक्किलों को भी लगानी पड़ी दौड़
Fri, 02 Jun 2023 12:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:04 PM IST
सार
किशनी तहसील में ऐसी आफत आई कि पलक झपकते ही सबकुछ तितर-बितर हो गया। अधिवक्ता कुर्सियां छोड़कर भागे तो वहीं उनके बस्ते पर बैठे मुवक्किलों को भी जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
किशनी तहसील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के किशनी में बृहस्पतिवार की दोपहर कस्बा तहसील में अचानक मधुमक्खियों ने अधिवक्ताओं और मुवक्किलों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों का हमला इतना अप्रत्याशित था कि कोई समझ नहीं पा रहा था कि उनको क्या करना चाहिए। मधुमक्खियों से बचने के लिए अधिवक्ता अपनी कुर्सियां छोड़कर भागे तो वहीं मौजूद मुवक्किलों के साथ अन्य लोगों को भी इनसे बचने के लिए दौड़ लगाई पड़ी। अफरा-तफरी का ये क्रम करीब 20 से 25 मिनट तक चला। हमले से करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
छिपकर बचाया खुद को
किशनी तहसील में बृहस्पतिवार की दोपहर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान कुछ लोग भागकर तहसील के कार्यालय में घुस गए तो कुछ लोग तहसील के बाहर भाग निकले। कुछ लोग अधिवक्ताओं के बस्तों के नीचे भी छिपने को मजबूर हुए। इसके बाद भी अधिवक्ताओं तथा मुवक्किल को मधुमक्खियों ने नहीं छोड़ा। मधुमक्खियों के काटने से 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।ये भी पढ़ें - सुनसान रास्ते पर पत्नी से की छेड़खानी: ट्रक चालक और परिचालक बना रहे समझौते का दबाव, मना करने पर पति को पीटा
विज्ञापन
इसलिए हमलावर हुईं मधुमक्खियां
बताया गया है कि पास में एक भुट्टे वाला आग जलाकर भुट्टे भून रहा था। उसकी भट्टी का धुंआ पास की स्कूल की बिल्डिंग की छत पर लटके मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंच गया। इससे मक्खियां हमलावर हो गईं।और भी पढ़ें -