आगरा में आई बेहद सस्ते फ्लैटों की स्कीम: पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर मिलेगा घर, जल्द शुरू होगें रजिस्ट्रेशन
आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। अब शास्त्रीपुरम में पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर फ्लैट मिल सकेंगे। एडीए जल्द ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा।
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम हाईट्स में अब फ्लैट की बिक्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ। बोर्ड अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा एडीए के आवासीय एवं रिहायशी भूखंडों को बेस रेट और जिनकी बिक्री नहीं हो रही उनका आवंटन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा।
अब इस तरह बिकेंगे फ्लैट
एडीए बोर्ड की 140वीं बैठक दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चली। शास्त्रीपुरम हाइर्टस में एडीए के पास करीब 500 फ्लैट हैं। पहले चरण में 100 फ्लैट की बिक्री के लिए चार बार प्रक्रिया हुई, लेकिन फ्लैट नहीं बिके। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने अब इन प्लैट की बिक्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली
जल्द शुरू होगें रजिस्ट्रेशन
एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि जल्द टॉवर वाइज फ्लैट बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। इसमें जो आवेदन करेंगे उन्हें फ्लैट बेचे जाएंगे। फ्लैट की कीमत 2800 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। उधर, एडीए हाईट्स में 657 फ्लैट थे, जिनमें 325 बिक चुके हैं। अन्य फ्लैट की बिक्री भी शुरू होगी। आवासीय व रिहायशी भूखंडों की बिक्री सर्किल रेट पर करने का एडीए ने प्रस्ताव रखा। इस पर मंडलायुक्त ने कहा बाजार मूल्य पर बिक्री की जाए। जिन संपत्तियों की मांग ज्यादा है, उनका मूल्य उच्च रखा जाए। जो नहीं बिक रहीं उन्हें सर्किल रेट और बाकी संपत्तियों को लॉटरी से बेचा जाए।
ये भी पढ़ें - पति से हुआ झगड़ा, तो देवर बना हैवान: भाभी को पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक, बोली- जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा
सुभाष पार्क, चौपाटी में होगा मनोरंजन
ताजनगरी फेज-2 स्थित आगरा चौपाटी में किड्स प्ले पार्क और इंडोर व आउटडोर गेमिंग जोन बनाने, सुभाष पार्क में फूड कार्ट, वोटिंग और सौंदर्यीकरण का निर्णय हुआ। आई लव सेल्फी पॉइंट पर हैंडीक्राफ्ट जोन व किड्स जोन बनेगा। जोनल पार्क में गोविंद वाटिका पर प्रस्ताव मांगा है।
ये भी पढ़ें - 'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान
759.63 करोड़ का बजट पास
बोर्ड बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए एडीए का 759.63 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। जिसमें 184 करोड़ रुपये एडीए संपत्तियों से अर्जित करेगा। जबकि 575 करोड़ रुपये पूंजीगत प्राप्तियां हैं। 2022-23 में एडीए का बजट 562 करोड़ था, जबकि 2021-22 में यह 439 करोड़ रुपये था। 2022-23 में यह 562 करोड़ था।
ये भी पढ़ें - संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें