फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cobbler stabbed teacher who came to get his slippers repaired

मोची को आया गुस्सा: चप्पल सही कराने आए शिक्षक के पेट में घोंपा सूजा, वजह चौंकाने वाली

Thu, 01 Jun 2023 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 02:50 PM IST
सार

गली में मोची जूता-चप्पल सही कराने के लिए आवाज लगा रहा था। शिक्षक भी अपनी चप्पल सही कराने के लिए गए थे। चप्पल की बद्धी के रंग को लेकर विवाद हो गया। 
 

विज्ञापन
cobbler stabbed teacher who came to get his slippers repaired
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे जूता-चप्पल ठीक करने वाले मोची ने एक शिक्षक के पेट में सूजा घोंप दिया। वह गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आई पत्नी और पड़ोसियों ने मोची को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में गिरे तीन भाइयों की मौत, मची-चीख पुकार

विज्ञापन

यहां का है मामला 

दीपक बिहार टेढ़ी बगिया निवासी उमेश चंद एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे कॉलोनी में एक मोची चप्पल-जूते सिलने की आवाज लगा रहा था। घर के पास आने पर उन्होंने बुलाया। चप्पल में बद्धी डालने के लिए उससे कहा चप्पल देखने के बाद मोची ने हां कर दी। उन्होंने उससे दूसरे लाल रंग की बद्धी दिखाने के लिए कहा तो मोची नाराज हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विश्व तंबाकू निषेध दिवस: शिविर में 18 सौ मरीजों की हुई जांच, आठ फीसदी में मिले कैंसर के लक्षण

जमीन पर पटका शिक्षक 

उमेश चंद का गिरेबान पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। मारपीट करते हुए बैग से सूजा निकालकर उमेश चंद के पेट में घोंप दिया। वह घायल हो गए। शोर सुनकर आई पत्नी और पड़ोसियों ने उमेश चंद को मोची से बचाया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें - चिंतन का विषय: एक माह में आठ गर्भवती महिलाओं तो 14 शिशुओं ने तोड़ा दम, सरकारी योजनाएं कैसें चढ़ेंगी परवान ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed