फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP national president Jp Nadda Will Start Preparations For The Lok Sabha Elections 2024 From Agra

UP: जेपी नड्डा आगरा से फूंकेंगे लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Fri, 02 Jun 2023 11:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, आगरा
धर्मेंद्र यादव, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 11:02 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने के लिए इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगरा में दयालबाग के जतिन रिसॉर्ट में तीन जून को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

विज्ञापन
BJP national president Jp Nadda Will Start Preparations For The Lok Sabha Elections 2024 From Agra
जेपी नड्डा - फोटो : ट्विटर/जगत प्रकाश नड्डा

विस्तार

भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से करेंगे। दयालबाग के जतिन रिसॉर्ट में तीन जून को वह कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे। पार्टी ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आगरा के दौरे पर आई हैं।

विज्ञापन


रिहर्सल था निकाय चुनाव 

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी निकायों में अपनी सरकार बनाई है। हालांकि ग्रामीण अंचल में प्रदर्शन बहुत दमदार नहीं रहा। निकाय चुनाव को पार्टी ने लोकसभा चुनाव के रिहर्सल के तौर पर लड़ा था। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर देशभर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद, मंत्रियों और विधायकों को उपलब्धियां गिनाने, प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संबंध बनाने का मन ना करना भी बीमारी: दंपतियों में दरार ला रही बेमेल यौन इच्छा; इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से संवाद

इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जून को आगरा से प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत दयालबाग के जतिन रिसॉर्ट में दोपहर 12:30 बजे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी व संगठन की समीक्षा भी करेंगे। उनके दौरे को संगठन में होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उनके दौरे के बाद संगठन में जिला और महानगर में नये दायित्व दिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - 'पत्नी को बेहद प्यार करता हूं, लेकिन उसने...': वो भी मेरी मौत की जिम्मेदार; सुसाइड नोट लिख पति ने दी जान

सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद 

निकाय चुनाव के चलते संगठन का पुनर्गठन भी नहीं हो पाया था। पार्टी अध्यक्ष दोपहर एक से दो बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में ब्रज क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ सांसद, विधायक, क्षेत्रीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। दोपहर तीन बजे के बाद वह आगरा से प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें - 'पति से हुआ झगड़ा, तो देवर बना हैवान: भाभी को पिलाई नशीली कोल्डड्रिंक, बोली- जिस्म ही नहीं भरोसा भी नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed