फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   adg zone gave order to count of weapons and bullets in police station

आगरा जोन के सभी थानों में की जाएगी असलहा-कारतूसों की गिनती, जानिए क्या है वजह

Sun, 25 Nov 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 25 Nov 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
adg zone gave order to count of weapons and bullets in police station
फाइल फोटो
सिकंदरा थाना के शस्त्रागार से एके-47 से 76 कारतूस और तीन रिवाल्वर गायब हो जाने की घटना से पुलिस ने सबक लिया है। एडीजी जोन अजय आनंद ने जोन के सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक थाने के असलाह और कारतूस की गिनती कराई जाए। आशंका है कि सिकंदरा जैसी गड़बड़ी और थानों में भी मिल सकती है।
विज्ञापन


सिकंदरा के मामले में बताया जा रहा है कि कारतूस और रिवाल्वर बहुत पहले चोरी हो गए थे। चोरी को दबाए रखा गया। एएसपी ने पुलिस लाइन के आर्मरर को बुलाकर गिनती कराई तो रिवाल्वर और कारतूस कम निकले। यही कहानी और भी थानों पर हो सकती है। 
विज्ञापन


आगरा में सिकंदरा से पहले रकाबगंज में कारतूस चोरी हो चुके हैं। इन घटनाओं में यह बात भी सामने आ रही है कि थाना प्रभारी शस्त्रागार के मुंशियों की रिपोर्ट पर ही भरोसा कर रहे हैं। वे कह देते हैं कि असलाह और कारतूस पूरे हैं, तो इसे ही मान लिया जाता है। किसी और से गिनती नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जिले हैं जोन में

आगरा रेंज में चार जिले हैं, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी। अलीगढ़ रेंज में भी चार जिले हैं, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज। कई जगह से मालखानों से माल कम हो जाने की भी शिकायतें हैं।

कई तरह के हैं खेल
कई बार असलाह और कारतूस कम हो जाते हैं लेकिन रिकार्ड में पूरे दिखाए जाते हैं। कई पुलिसकर्मी असलाह ड्यूटी पर ले जाते हैं लेकिन जमा नहीं कराते हैं।

एडीजी जोन अजय आनंद ने कहा कि जोन के सभी आठों जिलों में प्रत्येक थाने में कारतूस और असलाह का ऑडिट कराया जाएगा। अगर कहीं कोई गड़बड़ी होगी तो सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed