फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AD Basic found two teachers absent

Agra News: एडी बेसिक को दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

Tue, 21 Feb 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
AD Basic found two teachers absent
मैनपुरी।
विज्ञापन

मैनपुरी। एडी बेसिक महेश कुमार ने मंगलवार को घिरोर क्षेत्र के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में दो शिक्षक बिना जानकारी के अनुपस्थित मिले। दोनों का वेतन रोकने के आदेश बीएसए को दिए हैं।
एडी बेसिक महेश कुमार मंगलवार को घिरोर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय कोसमा में निरीक्षण के दौरान उन्हें हेमलता और विजेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। दोनों का वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय ककरारा पर एडी बेसिक को शिक्षा का स्तर खराब मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए शिक्षा के गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

----
एमडीएम में लापरवाही पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक का रोका वेतन
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नगला झील पर तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह का वेतन रोक दिया है। बीएसए ने बताया कि नगला झील में एमडीएम बंद होने की शिकायत मिली थी। प्रभारी डीएम विनोद कुमार ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर बीएसए ने जांच कराते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक रघुराज राज सिंह को दोषी पाया। रघुराज सिंह के वेतन पर रोक लगा दी गई है। वहीं फरवरी में एमडीएम की धनराशि की भी कटौती के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा रसोइया का एक दिन का मानदेय काटने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed