{"_id":"5f1dbdc18ebc3e639a6a94a8","slug":"acident-mainpuri-news-agr4521816156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
विज्ञापन
मृतक धीरेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। थाना क्षेत्र में शनिवार रात मलावन से लौट रहे बाइक सवार को कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव टिमनपुरा निवासी धर्मवीर उर्फ चिंटू यादव (30) शनिवार को किसी काम से जनपद एटा के मलावन गया था। रात तकरीबन 9:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। कुरावली-एटा बॉर्डर पर जनपद की सीमा में गांव कल्याणपुर पथरऊआ के निकट पीछे से आ रहे कैंटर ने धर्मवीर की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय धर्मवीर की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर आ गए। पुलिस ने कैंटर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।