फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of molestation and abetment of suicide arrested

Agra News: छेड़छाड़ और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of molestation and abetment of suicide arrested
छेड़छाड़ और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-कुरावली निवासी पीड़िता ने फंदा लगाकर की थी जान देने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कस्बा कुरावली के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़छाड़ करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर पीड़िता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बीते रविवार को खेत पर गई थी। जब वह एक कोठरी में लगे सबमर्सिबल से पानी पीने गई तो वहां मौजूद आरोपी राहुल ने उसे पकड़ कर छेड़छाड़ की थी। लोकलाज के भय से परिजन ने शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपी ने पीड़िता पर ही आरोप लगाए। जिस वजह से क्षुब्ध होकर मंगलवार की सुबह फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। परिजन ने समय रहते उसे फंदे से उतार कर जान बचा ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को मैनपुरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed