फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident
कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मृतक राजेंद्र के परिजन विलाप करते। - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा (कासगंज)। एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण खरीदारी के लिए भैंस देखकर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

बहोटा निवासी राजेंद्र सिंह (50) पुत्र भूरे सिंह, मिजखुरी निवासी सौदान (55) पुत्र जयपाल एवं सर्वेश (55) के साथ पास के ही गांव नगला अशानंद गए हुए थे। वह खरीदारी के लिए भैंस देखकर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी बहोटा चौराहे पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राजेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सौदान एवं सर्वेश की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर राजेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed