{"_id":"c38ad811a66822802e446f4da07a53e3","slug":"accident-in-yamuna-express-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी हुआ यमुना एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी हुआ यमुना एक्सप्रेसवे
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर फुल स्पीड से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रहा। पांच महीने में 404 हादसों में 64 मौत इसका ताजा उदाहरण हैं। इस साल जनवरी से अप्रैल के मुकाबले मई से लेकर सितंबर के बीच जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगभग सवा गुना है। यह खुलासा आगरा डेवलेपमेंट फाउंडेशन (एडीएफ) के सचिव केसी जैन द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुुआ है।
इसके तहत एक्सप्रेसवे की शुरुआत (9 अगस्त 2012) से अब तक 2598 हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 383 लोगों की मौत हुई है। 9 अगस्त 2012 से 30 अप्रैल 2015 तक 2194 हादसे हुए, जो लगभग 66 प्रतिमाह थे। मई 2015 से सितंबर तक 404 हादसे हुए। इसके हिसाब से हादसों का ग्राफ बढ़कर 81 प्रतिमाह हो गया। बता दें कि एडीएफ एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसों की जानकारी मुख्यमंत्री को दे चुका है। फाउंडेशन ने यहां पर मानकों की अनदेखी पर भी सवाल उठाए हैं।
हादसों का एक्सप्रेसवे
समय हादसे मौत
विज्ञापन
9 अगस्त 2012-31 दिसंबर 2012 275 33
01 जनवरी 2013-31 दिसंबर 2013 897 118
01 जनवरी 2014-31 दिसंबर 2014 771 127
01 जनवरी 2015-30 अप्रैल 2015 252 41
01 मई 2015-30 सितंबर 2015 404 64