फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident happened with an e-rickshaw driver going on road that people got scared

आसमान से आई आफत: सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा चालक के साथ ऐसा हादसा, कांप गए लोग; हालत गंभीर

Fri, 18 Jul 2025 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 08:28 AM IST
सार

ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। ई-रिक्शा पर हाईटेंशन का लाइन टूटकर गिर गया। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
accident happened with an e-rickshaw driver going on road that people got scared
अस्पताल में भर्ती मुकेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के नामनेर (रकाबगंज) में निजी हॉस्पिटल के पास बृहस्पतिवार की रात अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। तार से चिंगारी और ई-रिक्शा से लपटें उठने लगीं। गुजर रहे वाहन रुक गए। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे चालक मुकेश (40) को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  पुत्रवधू पर आया दिल: सीने में घोंपा चाकू और फिर...इस पिता ने जिस तरह जवान बेटे का किया कत्ल; कांप उठेगा कलेजा
विज्ञापन


 
 

पंचकुइयां निवासी मुकेश ई-रिक्शा में सवारी लेकर शाम सात बजे नामनेर चौराहे पर पहुंचे थे। सवारी उतारने के बाद ईदगाह की ओर जाते समय हल्की बारिश होने लगी। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। सड़क पर पानी भी था। इससे चिंगारी निकलने लगी। करंट लगने से चालक बेहोश हो गया। कंधा और पैर झुलस गए। ई-रिक्शा से लपटें उठने लगीं। यह देखकर लोग दहशत में आ गए। लोग ई-रिक्शा से दूर भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें -  ससुराल से घर ले जा रहा था घरवाली: पत्नी ने पति को प्रेमी से सरेराह पिटवाया, फिर आशिक संग हो गई फुर्र

 
विज्ञापन

सड़क पर वाहन रुकने से जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और टोरंट की टीम पहुंची। चालक को इलाज के लिए भिजवाया। ई-रिक्शा हटाकर जाम खुलवाया गया। लोगों का कहना था कि अचानक गिरे तार से और भी लोग चपेट में आ सकते थे। इलाके में तार काफी नीचे हैं। यह पुराने भी हो चुके हैं। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि मुकेश की हालत में अब सुधार है। उपचार कराया गया है।

ये भी पढ़ें -   UP: बुजुर्ग को कार में छोड़कर ताजमहल देखने गए पर्यटक...हाथ-पैर बंधे हुए थे, शीशा तोड़कर निकाला; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed