फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   wife got her husband beaten up by her lover in public then ran away with him

ससुराल से घर ले जा रहा था घरवाली: पत्नी ने पति को प्रेमी से सरेराह पिटवाया, फिर आशिक संग हो गई फुर्र

Thu, 17 Jul 2025 09:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 09:58 PM IST
सार

विकास ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पत्नी प्रतीक्षा पहले भी इन्हीं आरोपियों के साथ जा चुकी है। कुर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित पति विकास की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
wife got her husband beaten up by her lover in public then ran away with him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के मैनपुरी में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मायके से अपनी पत्नी को विदा कराकर लौट रहे एक युवक को रास्ते में उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घेर लिया। युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए। यह घटना कुर्रा क्षेत्र में हुई है, जिसके संबंध में पीड़ित पति ने कुर्रा थाने में पत्नी, उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव विशुनपुर निवासी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 13 जुलाई को वह अपनी ससुराल करहल क्षेत्र गया था। वहां से वह अपनी पत्नी प्रतीक्षा को विदा कराकर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र में उसकी पत्नी प्रतीक्षा ने अपने प्रेमी कुलदीप निवासी गांव जौराई कुर्रा और उसके साथी शीलू और प्रहलाद को फोन कर मौके पर बुला लिया। विकास का आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन

पिटाई करने के बाद वे उसकी पत्नी प्रतीक्षा को अपने साथ लेकर चले गए। विकास ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पत्नी प्रतीक्षा पहले भी इन्हीं आरोपियों के साथ जा चुकी है। कुर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित पति विकास की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed