फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly man found trapped in car near Taj Mahal in Agra

UP: बुजुर्ग को कार में छोड़कर ताजमहल देखने गए पर्यटक...हाथ-पैर बंधे हुए थे, शीशा तोड़कर निकाला; देखें वीडियो

Thu, 17 Jul 2025 01:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Jul 2025 01:50 PM IST
सार

आगरा में गुरुवार को ताजमहल के पास झकझोर देने वाला मामला सामने आया। ताजमहल देखने आए पर्यटक कार में बुजुर्ग को अकेला छोड़ गए। बुजुर्ग के हाथ-पैर बंधे हुए थे। बंद कार में बुजुर्ग बेहाल हो गए।

विज्ञापन
Elderly man found trapped in car near Taj Mahal in Agra
कार में कैद बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग में खड़ी महाराष्ट्र शासन लिखी कार की पिछली सीट पर बृहस्पतिवार दोपहर को एक वृद्ध को तड़पता देखकर पर्यटकों की भीड़ जुट गई। कार का दरवाजा नहीं खुलने पर शीशा तोड़कर वृद्ध को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि वृद्ध का परिवार ताजमहल देखने आया था। बीमार होने पर वृद्ध को चालक की माैजूदगी में कार में छोड़कर परिजन घूमने चले गए थे। गर्मी से उनकी हालत बिगड़ गई। बाद में परिजन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें-Swachh Survekshan: आगरा की बड़ी छलांग... देश के टाॅप-10 शहरों में हुआ शामिल, उत्तर प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। एसीपी लोहामंडी प्रभारी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि पश्चिमी गेट पार्किंग में खड़ी एक कार की पिछली सीट पर वृद्ध बैठे हुए थे। वह सीट से कपड़े से बंधे हुए थे। गर्मी की वजह से वह तड़पने लगे। आसपास से निकल रहे पर्यटकों की नजर उन पर पड़ गई। पर्यटकों ने कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था। बाद में सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी गई।

 

पिछली सीट का शीशा तोड़कर एक पर्यटक ने अंदर प्रवेश किया और वृद्ध को पानी पिलाया। उनकी हालत में सुधार हो गया। आगे की सीट से दरवाजा खोलने के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से वृद्ध को अस्पताल ले जाने लगे। तब तक वृद्ध के परिजन भी आ गए। उन्होंने शाहजहां गार्डन के पास एंबुलेंस को रुकवा लिया। 



ये भी पढ़ें-सपेरों का सुप्रीम कोर्ट: लोहे की गर्म राॅड और सात कदम...न्याय का अनूठा तरीका, पूरे देश में होता है लागू
 

एक व्यक्ति ने कहा कि पिता बीमार हैं। वह चल नहीं पाते हैं। इस वजह से वह ताजमहल जाने से पहले देखभाल के लिए चालक को छोड़कर गए थे मगर वह काम से चला गया था। पिता सीट से गिर न जाएं, इसलिए बांधकर गए थे।

गर्मी की वजह से बिगड़ी हालत
पर्यटन थाना पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र का परिवार सुबह नाै बजे ताजमहल का दीदार करने पहुंचा था। वृद्ध को कार में ही पीछे की सीट पर बैठाकर सभी लोग चले गए। उनके साथ गाड़ी का चालक भी था लेकिन दो घंटे बाद चालक कार की पिछली सीट के दोनों तरफ के शीशे 4 से 5 इंच तक खोलकर वहां से चला गया। काफी देर तक चालक के न आने के कारण सीट से बंधे हुए वृद्ध की गर्मी की वजह से हालत बिगड़ने लगी। पर्यटक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed