फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Man Kills Own Son Over Daughter in Law Obsession Inserts Cartridge to Fake Suicide

पुत्रवधू पर आया दिल: सीने में घोंपा चाकू और फिर...इस पिता ने जिस तरह जवान बेटे का किया कत्ल; कांप उठेगा कलेजा

Fri, 18 Jul 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

Agra Father Kills Son Case: बेटे की पत्नी के प्यार में पागल एक पिता हैवान बन गया। उसने बेटे की चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद जख्म में कारतूस रख दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 

 

विज्ञापन
Agra Man Kills Own Son Over Daughter in Law Obsession Inserts Cartridge to Fake Suicide
महिला सांकेतिक और आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Agra Crime News: आगरा के गांव लड़ामदा (जगदीशपुरा) में 14 मार्च 25 को होली वाले दिन पुष्पेंद्र चौहान (26) की घर में हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या किसी और नहीं बल्कि उसके पिता ने ही की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से हत्या की पुष्टि होने पर आरोपी पिता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन




 

घाव में रखा कारतूस
विवेचना में सामने आया कि आरोपी पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। बेटा झगड़ा होने पर अलग होकर मथुरा रहने लगा। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए घाव में कारतूस रखा था। पुलिस ने आरोपी पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना वाले दिन लड़ामदा निवासी चरन सिंह ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दी। बताया कि बेटे पुष्पेंद्र चौहान ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह होली पर मिलने आया था। पुलिस घर पहुंच गई। पिता के अलावा दादी चंद्रवती थी। पुष्पेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ये भी पढ़ें-   ससुराल से घर ले जा रहा था घरवाली: पत्नी ने पति को प्रेमी से सरेराह पिटवाया, फिर आशिक संग हो गई फुर्र

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में दो सेंटीमीटर का जख्म
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि मृतक के सीने में दो सेंटीमीटर का जख्म है। किसी धारदार हथियार के लगने से मृत्यु हुई है। सीने में जख्म के अंदर से कारतूस निकला। इसके बावजूद रिपोर्ट में मौत की वजह गोली नहीं बल्कि धारदार हथियार के प्रहार से होना आया। इस पर एक के बाद एक साक्ष्य जुटाए गए। कॉल डिटेल से कई जानकारी मिलीं।

ये भी पढ़ें-   UP: बुजुर्ग को कार में छोड़कर ताजमहल देखने गए पर्यटक...हाथ-पैर बंधे हुए थे, शीशा तोड़कर निकाला; देखें वीडियो

 
विज्ञापन

पिता को छोड़कर रखी नजर
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि होली पर पुष्पेंद्र अकेला आगरा घर आया था। पिता ने बहू को साथ नहीं लाने पर झगड़ा किया था। उस समय पिता-पुत्र दोनों नशे में थे। गुस्से में पिता ने बेटे के सीने पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए कारतूस जख्म के अंदर और तमंचा रख दिया था। पहले दिन से ही पुलिस को पिता पर शक था। उसे पर नजर रखी जा रही थी। साक्ष्य मिलने पर जेल भेज दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed