भाजपा मंत्री की समीक्षा में खुलासा: गोशालाओं में चार साल में 1826 गोवंश ने तोड़ा दम, हजारों घूम रहे निराश्रित
भाजपा सरकार में पशुधन मंत्री की समीक्षा में बड़ा खुलासा हुआ। आगरा की गोशालाओं में चार साल में 1826 गोवंश ने दम तोड़ दिया। जबकि हजारों निराश्रित घूम रहे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गोशालाओं में पिछले चार साल में 1826 गोवंश की मौत हो गई। सैंकड़ों अभी भी बीमार हैं। दो हजार से अधिक गोवंश निराश्रित घूम रहे हैं। यह खुलासा बृहस्पतिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की समीक्षा में हुआ। इसे लेकर मंत्री ने अंसतोष जताया। जल्द गोशालाओं का निर्माण कराने व उनमें गोवंश के लिए चारा, इलाज और अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
19वीं पशुधन गणना के अनुसार जिले में 16,916 छुट्टा गोवंश हैं। इनमें 13453 गोवंश 57 आश्रय स्थलों में रह रहा है। जबकि 1848 लोगों के सुपुर्द हैं। इसके लिए उन्हें प्रति पशु 30 रुपये की खुराक मिलती है। करीब 1615 गोवंश सड़कों पर घूम रहा है। बछड़े मिलाकर 2000 से अधिक निराश्रित हैं।
यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा निराश्रित गोवंश के लिए प्रत्येक गांव में छोटी गोशालाएं बनाई जाएं। ग्राम प्रधान व समितियां संचालन करें। साथ ही उन्होंने देसी गाय के संवर्धन के लिए प्रोत्साहन योजना जल्द शुरू करने की बात कही है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: इस मुस्लिम परिवार ने बकरे के चित्र वाला केक काटकर मनाई बकरीद, दूसरों को भी जीव हत्या न करने की दी नसीहत
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने मंत्री को बताया कि पांच बड़ी गोशालाएं निर्माणाधीन हैं। जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। प्रथम किस्त में 60 लाख रुपये निर्माण के लिए मिल चुके हैं। मंत्री ने कहा गोवंश और गोशालाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। जनसहभागिता से गोसंरक्षण हो। जनप्रतिनिधियों का भी इसमें सहयोग लिया जाए।
यह भी पढ़ेंः- किशोरी को घर से उठा ले गए दबंग: हाथ-मुंह बांधकर रातभर निकाली हवस..फिर सुबह इस हाल में मिली देखकर कांप गए परिजन
दूध निकाल कर गोवंश छोड़ने वालों पर हो जुर्माना
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूध निकालने के बाद गोवंश को छुट्टा छोड़ने वालों को चिह्नित किया जाए। उनसे जुर्माना वसूला जाए। सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बताया कि अगले पांच साल में पशुपालन में एक हजार करोड़ रुपये निवेश होगा। इससे गोसंरक्षण व संवर्धन में वृद्धि होगी। बैठक में सीडीओ ए मनिकंडन सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।