फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prominent doctor of Agra son sentenced to six years in London

साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

Fri, 30 Jun 2023 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

आगरा के जाने माने डॉक्टर के बेटे को लंदन में छह वर्ष की सजा सुनाई गई है। मनोचिकित्सक डॉ. कबीर गर्ग बाल यौन शोषण के मामले में दोषी पाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Prominent doctor of Agra son sentenced to six years in London
Agra News : डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंग्लैंड की वूलविच क्राउन कोर्ट ने साउथ लंदन में रह रहे उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी मनोचिकित्सक डॉ. कबीर गर्ग को बाल यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया। उनको छह साल की सजा सुनाई गई है। कबीर शहर के जाने माने चिकित्सक यूसी गर्ग के बेटे हैं। वह डार्क वेब ब्राउजर पर चलने वाली बाल योन शोषण साइट के मॉडरेटर थे। साइट के विश्वभर में 90 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन


नेशनल क्राइम एजेंसी लंदन डार्क वेब ब्राउजर पर संचालित बाल यौन शोषण से संबंधित साइट दी एनेक्स की जांच कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, साइट पर बाल यौन शोषण से संबंधित चित्र और वीडियो शेयर किए जाते थे। विश्वभर में साइट पर हजारों यूजर्स रोजाना विजिट करते हैं। इसके बाद एजेंसी को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। नवंबर 2022 में साउथ लंदन स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रह रहे डॉ. कबीर गर्ग के लैपटॉप की जांच की गई। इसमें बाल यौन शोषण से संबंधित सात हजार से अधिक वीडियो और फोटो मिले। इसके अलावा बाल शोषण सामग्री के सैकड़ों लिंक भी मिले। जब उन्हें पकड़ा गया, उनके लैपटॉप पर साइट खुली हुई थी। उन्होंने लॉगिन किया हुआ था। डॉ. कबीर गर्ग को लंदन में सजा होने के बाद आगरा के चिकित्सकों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वह आगरा के जाने माने चिकित्सक के बेटे हैं। उनके पिता कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले

हॉस्पिटल में थे कार्यरत

मूलत: आगरा के रहने वाले कबीर गर्ग ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया है, जबकि यूके जाने से पहले बेंगलुरू से नेशनल इंस्टीटयूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज में काम किया। वह लंदन में एक हास्पिटल में कई साल से कार्यरत थे। उनके लैपटॉप में बाल यौन शोषण से संबंधित कई लेख भी मिले। जांच एजेंसी ने पाया था कि यौन शोषण से बच्चों के मन मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता है, इससे वो भली भांति वाकिफ थे। इनमें यौवन और किशोर कामुकता, भारत में बाल शोषण पर अध्ययन शामिल था। 

यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला

कबीर ने खुद को मान लिया दोषी

बताया गया है कि जनवरी 2023 में सुनवाई के दौरान कबीर गर्ग ने अपना अपराध मान लिया था। साइट में कबीर गर्ग माडरेटर की भूमिका निभा रहे थे। उनका नाम सेक्स आफेंडर रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है। उन्हें आठ मामलों में दोषी पाया गया है। इनमें बच्चों के यौन शोषण को बढ़ावा देना, अश्लील सामग्री वितरित करने के तीन-तीन मामलों, प्रतिबंधित तस्वीर रखना आदि मामले शामिल हैं। 

यह भी पढ़ेंः- गांव-गांव घूमीं डिंपल यादव: हादसा और हत्या में जान गंवाने वालों के परिजन से मिलीं, हर संभव मदद का दिया भरोसा

पत्नी से विवाद में भी चर्चा में रहे कबीर

आगरा में भी डॉ. कबीर गर्ग चर्चा में रहे हैं। कबीर गर्ग की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। वह डॉक्टर पत्नी के साथ लंदन में रहने लगे थे। वर्ष 2018 में पत्नी भी नौकरी करने लगीं। आरोप लगाया कि कबीर गर्ग ने पत्नी का उत्पीड़न किया। वर्ष 2019 में उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और अलग हो गए। जुलाई 2020 में पुलिस से शिकायत हुई थी। मुकदमा चल रहा है। इससे दोनों परिवारों में रार हुई।

यह भी पढ़ेंः- UP: हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रही साजन का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार; शादी के मंडप में मातम सा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed