फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants carried out incident of gang rape By abducting a teenager in Etah

किशोरी को घर से उठा ले गए दबंग: हाथ-मुंह बांधकर रातभर निकाली हवस..फिर सुबह इस हाल में मिली देखकर कांप गए परिजन

Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
सार

एटा में दबंग एक किशोरी को घर से उठा ले गए। उसका हाथ-मुंह बांधकर रातभर दुष्कर्म किया। फिर सुबह इस हाल में मिली देखकर परिजन कांप गए। 
 

विज्ञापन
miscreants carried out incident of gang rape By abducting a teenager in Etah
किशोरी को घर से उठा ले गए दबंग: हाथ-मुंह बांधकर रातभर किया दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कुछ दबंग आधी रात को किशोरी को घर से उठा ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। रात भर बंधक बनाए रखा और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। सुबह किशोरी को छोड़ा तब वह किसी तरह घर पहुंची। परिजन को आपबीती बताई। बात सुनकर परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


घटना बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग उसकी 14 वर्षीय बेटी को बुधवार की रात करीब 12 बजे घर से उठा ले गए। उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे। करीब एक बजे के आसपास उसी मां की नींद खुली तो बेटी गायब थी। परेशान होकर घर के लोग उसे पूरे गांव में खोजते रहे लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आरोपी उसे अपने घर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह और आंखें बंद करके उसके कमरे में फेंक दिया। बेटी के हाथ भी बांध दिए थे। रात भर उसका शोषण करते रहे। सुबह बेटी की खोज हम लोग कर रहे थे। मामला बढ़ न जाए इसलिए सुबह उसे छोड़ दिया। इसके बाद बदहवास स्थिति में बेटी घर पहुंची। उसने आपबीती बताई। तब हम लोगों को सच्चाई पता चली। 

यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले

इसके बाद घर वालों ने 112 नंबर पर फोन करके घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। इसके बाद किशोरी अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आपबीती बताई। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed