{"_id":"6b0208084e70148dd501604e","slug":"a-blackout-mock-drill-will-be-held-at-the-police-lines-today-at-6-pm-agra-news-c-25-agr1067-1218455-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज शाम छह बजे पुलिस लाइन में होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज शाम छह बजे पुलिस लाइन में होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
विज्ञापन
आगरा। हवाई हमले से बचाव की तैयारियों को परखने के लिए रविवार शाम छह बजे पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। एडीएम सिटी एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा यमुनाधर चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश पर होने वाले इस अभ्यास के तहत शाम छह बजे नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से खतरे का सायरन बजाया जाएगा।
टोरंट पावर आसपास के इलाके की बिजली बंद कर देगा और मौजूद प्रतिभागी सुरक्षित स्थानों में शरण लेंगे। छह मिनट बाद शाम 6:06 बजे हमला समाप्त होने का तेज सायरन बजने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिसके बाद आग बुझाने और बचाव कार्य का अभ्यास होगा। एडीएम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यह केवल आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास है, इसलिए घबराएं नहीं और किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।