फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दूल्हे ने पंडित को जड़ा तमाचा

दूल्हे ने पंडित को जड़ा तमाचा

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाह/पिनाहट। बैंड की धुन पर थिरकते बराती। सिर पर सेहरा सजाए दूल्हा और बरात का स्वागत करते लड़की पक्ष के लोग। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। द्वार-चार की तैयारी थी। पंडित जी मंत्र पढ़ने के लिए आसन पर विराजमान भी हो गए लेकिन ये क्या! दूल्हे ने पंडित जी को ही तमाचा जड़ दिया। ये देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित सभी बरातियों को बंधक बना लिया। बाद में दहेज की रकम लौटाने के बाद बरात को दुल्हन बिना ही लौटना पड़ा। लड़की पक्ष का कहना था कि दूल्हा मंदबुद्धि है।
विज्ञापन

पिनाहट क्षेत्र के एक गांव में रविवार को मुरैना क्षेत्र के मढ़हेला गांव से बरात आई थी। बैंड-बाजों के साथ बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंच गई। यहां द्वार-चार के लिए सभी तैयारियां कर ली गई और पंडित जी ने मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूल्हे ने अचानक पंडित जी के चांटा जड़ दिया। यह देख वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। लड़की पक्ष के कुछ बड़े-बुजुर्गों ने जब समझाने का प्रयास किया तो दूल्हे ने उनके साथ भी मारपीट की। ये सब छत से देख रही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत सभी बरातियों को बंधक बना लिया। रात भर पंचायतों का दौर चला लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। लड़की पक्ष दहेज की रकम लौटाने की बात कह रहा था। लड़के पक्ष के लोगों ने दूल्हे के छोटे भाई से भी शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन वे नहीं माने। अंतत: दहेज की रकम लौटाने के बाद ही बरातियों को मुक्त किया गया।
विज्ञापन

चट मंगनी और पट ब्याह...
मंदुबुद्धि दूल्हे की करतूत पर शादी के इंकार करने वाली दुल्हन की सोमवार को शादी कर दी गई। लड़की के पिता ने आनन-फानन में लड़के को देखकर धौलपुर से बारात बुलाई और शादी की रस्में निभाकर सोमवार शाम दुल्हन को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed