{"_id":"60aa8e9d8ebc3e384b6de0ce","slug":"95-sector-magistrates-posted-for-prevention-of-kovid-kasganj-news-agr492973593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड की रोकथाम के लिए 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड की रोकथाम के लिए 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कोविड समीक्षा करते हुये कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले की समस्त न्याय पंचायतों तथा नगरीय निकायों सहित कुल 95 तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिनके द्वारा निगरानी समितियों की बैठक कर क्षेत्र में कोविड महामारी की रोकथाम हेतु किये जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है।
लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। होम आइसोलेट मरीजों को दवायें उपलब्ध कराने के लिये सभी निगरानी समितियों को दवाओं की किटें उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रवासी मजदूरों की सूचियां अपडेट की जा रही हैं। क्षेत्र में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन कार्य जारी है। इन सभी व्यवस्थाओं को मौके पर चैक करने के लिये जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर औचक स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र में निगरानी समितियों की सक्रियता, कोराना जांच एवं प्रभावित व्यक्तियों को औषधि किट का वितरण और आइसोलेशन की स्थिति, प्रवासी व्यक्तियों के क्वारटीन एवं जांच की स्थिति, टीमों का गांव में भ्रमण, सफाई एवं घूरे हटवाने तथा सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग की व्यवस्था, राशन वितरण की स्थिति सहित अन्य बिन्दुओं पर स्थलीय निरीक्षण के दौरान समीक्षा की जायेगी। कार्य में शिथिलता पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।