फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ईंट मिट्टी पर जीएसटी की देयता खत्म हो

ईंट मिट्टी पर जीएसटी की देयता खत्म हो

Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ईंट मिट्टी पर जीएसटी की देयता खत्म  हो
मैनपुरी। सरकार की नीतियों के कारण ईंट भट्ठा कारोबार बंदी की कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीण उद्योग को बचाने के लिए भट्ठा कारोबारी लड़ाई लड़ रहे हैं। वे ईंट मिट्टी पर जीएसटी की देयता समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश ईंट निर्माण समिति के आह्वान पर लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में जिले के भट्ठा कारोबारी भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी जनपद ईंट भट्ठा समिति मैनपुरी के अध्यक्ष सुनील वर्मा लालू ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को प्रदेश भर के ईंट भट्ठा कारोबारी आठ सूत्री मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में धरना प्रदर्शन करेंगे। जिले से भी करीब 160 भट्ठा कारोबारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार फ्लाई ऐश ईंट को बढ़ावा दे रही है। ऐसा होने से ग्रामीण ईंट उद्योग बंद हो जाएगा। इससे प्रदेश भर में लाखों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ईंट मिट्टी पर जीएसटी की देयता समाप्त की जाए। ईंट मिट्टी खनन से पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र को समाप्त किया जाए। प्रेसवार्ता के दौरान महामंत्री श्रीकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भदौरिया, जितेंद्र भदौरिया, अतुल गुप्ता, ललित वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed